भीषण गर्मी के बीच ओलावृष्टि, हाईवे पर बिछी बर्फ; छत्तीसगढ़ में बदले मौसम से कहीं राहत-कहीं नुकसान

Weather News Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद और जशपुर में तेज बारिश व ओलावृष्टि से तापमान गिरा. गर्मी से राहत मिली, लेकिन बगीचा क्षेत्र में फसलों को नुकसान की आशंका. पढ़िए मौसम की खबर.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम: बरसात-ओले से मिली राहत, किसानों की बढ़ी चिंता

Chhattisgarh Weather Rain and Hailstorm: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद और जशपुर जिलों में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली. कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच गरियाबंद जिले के इंदागांव, उदंती और जुगाड़ क्षेत्र में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई. वहीं जशपुर जिले के बगीचा इलाके में भी आंधी‑तूफान के साथ झमाझम बारिश और ओले गिरे. बारिश के बाद जहां तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है.

गरियाबंद में बारिश के साथ गिरे ओले

गरियाबंद जिले के इंदागांव, उदंती और जुगाड़ क्षेत्र में दोपहर बाद अचानक मौसम बदला. तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे इलाके में ठंडक महसूस की गई. नेशनल हाईवे‑130C पर इंदागांव से जुगाड़ तक सड़कें ओलों से ढकी नजर आईं, मानो बर्फ की सफेद चादर बिछ गई हो.

Advertisement

भीषण गर्मी से मिली बड़ी राहत

लगातार कई दिनों से तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ था और आसमान से आग बरस रही थी. बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम सुहावना हो गया है. लोगों ने गर्मी से राहत मिलने पर राहत की सांस ली, हालांकि अचानक बदले मौसम से मौसमी बीमारियों की आशंका भी जताई जा रही है.

Chhattisgarh Weather: मौसम में बदलाव

जशपुर में आंधी‑तूफान के साथ झमाझम बारिश

जशपुर जिले में भी अचानक मौसम बदला. बगीचा क्षेत्र में तेज आंधी‑तूफान के साथ जोरदार बारिश हुई. तेज हवाओं और बारिश के चलते तापमान में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गई, जिससे भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली.

ओलावृष्टि से किसानों की बढ़ी चिंता

हालांकि, जशपुर के बगीचा क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से टमाटर और खीरा जैसी सब्जी फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है. बेमौसम बारिश और ओलों के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है. प्रशासन और कृषि विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

मौसम विभाग ने किया सतर्क

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों तक कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाओं के संभावना बनी रह सकती है. लोगों को सतर्क रहने और मौसम को देखते हुए यात्रा व कृषि से जुड़े फैसले लेने की सलाह दी गई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में खराब मौसम का कहर, बिजली गिरने से 13 वर्षीय स्कूली छात्रा की मौत, IMD का अलर्ट जारी

यह भी पढ़ें : कुरकुरे के बहाने उड़ाए सोने के गहने; ग्वालियर में बुजुर्ग महिला से ठगी, दान का लालच देकर ऐसे फंसाया

Advertisement

यह भी पढ़ें : ओडिशा के ढेंकानाल में महिला से दुष्कर्म, हमला कर चेहरा बिगाड़ा; एंबुलेंस नहीं मिली तो ऐसे पहुंचाया अस्पताल

यह भी पढ़ें : MP Gehu Kharidi 2026: कल जो कहा, आज वही किया: CM मोहन यादव का खरगोन के गेहूं उपार्जन केंद्र पर औचक दौरा