CG Nikay Chunav: छत्तीसगढ़ में निकाय चुनावों के लिए मतदान संपन्न, EVM में कैद हुई प्रत्याशियों की किस्मत; जानिए कब आएगा रिजल्ट

CG Nikay Chunav Update: छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के लिए मतदान 11 फरवरी को संपन्न हो गए. प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है. 15 फरवरी को मतगणना के बाद इनकी किस्मत का फैसला होगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

CG Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के लिए मतदान मंगलवार को संपन्न हो गए. इस दौरान मतदान केंद्रों पर सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए. वहीं, कई जगहों पर ईवीएम मशीन खराब होने की शिकायतें भी मिलीं. निकाय चुनावों में खडे़ हुए प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई. 15 फरवरी को चुनाव परिणाम आएंगे. इसके बाद पता चल जाएगा कि किसकी जीत हुई है.

छत्तीसगढ़ के जिलों में कितना मतदान हुआ है, इसका अभी तक डेटा नहीं आया है. हालांकि सूरजपुर में पांच बजे तक 65 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है.

सूरजपुर जिले में 5 बजे तक 65.32% मतदान

नगरपालिका सूरजपुर- 72.18%
नगर पंचायत विश्रामपुर- 63.54%
नगर पंचायत जरही- 61.42%
नगर पंचायत भटगांव- 53.43%
नगर पंचायत प्रतापपुर- 76.07%

एमसीबी (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) जिले में 4 बजे तक 62.46% मतदान

  • नगर पालिका निगम चिरमिरी- 60.49%
  • नगर पालिका मनेंद्रगढ़-   59.97%
  • नगर पंचायत झगराखाण्ड- 77.54%
  • नगर पंचायत खोंगापानी- 62.65%
  • नगर पंचायत नई लेदरी- 73.7%
  • नगर पंचायत जनकपुर- 73.81%

राजनांदगांव जिले में चार बजे तक 66.45% मतदान

राजनांदगांव- 63.88%
डोंगरगढ़- 70.62%
डोंगरगांव- 72.65%
छुरिया- 90.17%
लाल बहादुर नगर- 89.73%


    कांकेर में 4 बजे तक 77.27% हुआ मतदान

    • नगरपालिका परिषद कांकेर- 74.40%
    • नगर पंचायत चारामा- 86.55%
    • नगर पंचायत भानुप्रतापपुर- 75.74%
    • नगर पंचायत अंतागढ़- 79.47%
    • नगर पंचायत पखांजूर- 76.04%


    सूरजपुर जिले में चार बजे तक 59.96 प्रतिशत मतदान

    • नगरपालिका सूरजपुर- 62.13%
    • नगर पंचायत विश्रामपुर- 50.56%
    • नगर पंचायत जरही- 58.63%
    • नगर पंचायत भटगांव- 48.03%
    • नगर पंचायत प्रतापपुर- 71.48%

    रायगढ़ में चार बजे तक 70.91 फीसदी मतदान

    • रायगढ़ नगर निगम- 52.54%
    • नगर पालिका परिषद खरसिया- 68.56%
    • नगर पंचायत पुसौर- 81.89%
    • नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर- 68.87%
    • नगर पंचायत घरघोड़ा- 76.44%
    • नगर पंचायत धरमजयगढ़- 70.73%
    • नगर पंचायत लैलूंगा- 77.36%

    कबीरधाम जिले में 4 बजे तक हुआ 68.27 प्रतिशत मतदान

    कवर्धा नगर पालिका- 60.89%
    पंडरिया नगर पालिका- 69.70%
    बोड़ला नगर पंचायत- 68.88%
    सहसपुर लोहारा नगर पंचायत- 79.13%
    पिपरिया नगर पंचायत- 87.61%
    इंदौरी नगर पंचायत- 78.97%
    पांडातराई नगर पंचायत- 81.68%

    गरियाबंद जिले में चार बजे तक कुल 79.54 प्रतिशत मतदान

    • गरियाबंद- 75.29 प्रतिशत
    • राजिम- 75.14 प्रतिशत
    • फिंगेश्वर- 77.95 प्रतिशत
    • छुरा- 76.09 प्रतिशत 
    • कोपरा- 85.21 प्रतिशत
    • देवभोग- 87.56 प्रतिशत

    जशपुर जिले में चार बजे तक 65.60 प्रतिशत मतदान

    जशपुरनगर- 53.13%
    कुनकुरी- 69.54%
    बगीचा- 74.11%
    पत्थलगांव- 67.82%
    कोतबा- 85.53%

    ये भी पढ़ें- CG Nikay Chunav: बिलासपुर में 52 वार्डों में है सीधा मुकाबला, 14 में त्रिकोणीय और 4 वार्डों में कड़ा मुकाबला, जानें रोचक तथ्य


    महासमुंद में 4 बजे तक 62.49 % मतदान

    • नगरपालिका महासमुंद- 57.32%
    • नगरपालिका बागबाहरा- 66.19%
    • नगरपालिका सरायपाली- 62.44%
    • नगरपंचायत तुमगांव- 79.14%
    • नगरपंचायत पिथौरा- 76.81%
    • नगरपंचायत बसना- 59.69%

    ये भी पढ़ें- CG Nikay Chunav: निकाय चुनाव से पहले पैसे बांटते पकड़े गए नेताजी, कांग्रेस ने किया थाने का घेराव

    छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव

    आज 10 नगरपालिका, निगम, 49 नगर पलिका परिषद और 114 नगर पंचायतों के लिए चुनाव हुए हैं. राज्य में कुल 192 नगरीय निकाय हैं. इनमें से 19 निकाय पर चुनाव नहीं हो रहे हैं, क्योंकि यहां अगले साल यानी 2026 को चुनाव होंगे. इनमें से 4 नगर निगम, 5 नगरपालिका परिषद और 10 नगर पंचायत हैं. मतदान का 15 फरवरी को परिणाम आएगा.