छत्तीसगढ़ में 15 नक्सलियों ने किया सरेंडर, इनमें 9 महिला, 6 पुरुष; AK47 और इंसास जैसे हथियार भी पुलिस को सौंपे 

छत्तीसगढ़ में हथियारों के साथ 15 नक्सलियों ने समर्पण कर दिया है. प्रदेश के डिप्टी सीएम  विजय शर्मा ने नक्सलियों के सरेंडर की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि 15 नक्सली हिंसा छोड़कर मुख्य धार में लौट आए हैं.  

विज्ञापन
Read Time: 1 min

छत्तीसगढ़ से एक बार फिर राहत भरी खबर आई है. महासमुंद जिले में हथियारों के साथ 15 नक्सलियों ने समर्पण कर दिया है. इनमें 9 महिला और छह पुरुष नक्सली शामिल हैं. ये भी सभी नक्सली बलांगीर, बरगढ़ और महासमुंद कमेटी से जुड़े हुए थे. नक्सलियों ने 3 AK47, दो एसएलआर और दो इंसास (INSAS - Indian Small Arms System) भी पुलिस को सौंपे हैं. प्रदेश के डिप्टी सीएम  विजय शर्मा ने नक्सलियों के सरेंडर की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि 15 नक्सली हिंसा छोड़कर मुख्य धार में लौट आए हैं.  

खबर अपडेट की जा रही है.

छत्तीसगढ़ में 100, झारखंड में 70 बचे नक्सली, मीशिर पर एक करोड़, 'पापा' पर 25 लाख का इनाम; जानें बड़े नाम

7 नाम, एक चेहरा... रेडिकल छात्र से रेड कमांडर तक, जानें जंगल के 'भूत' देवजी की असल कहानी