म‍िल‍िए स‍िर्फ दो दिन की जिला कलेक्टर से! कौन हैं IAS पुष्पा साहू? अब इनकी जगह आईएएस रोक्तिमा यादव

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल के दौरान एक दिलचस्प वाकया सामने आया जहां IAS Pushpa Sahu केवल दो दिनों के लिए कागजों पर कोरिया की कलेक्टर रहीं. ज्वाइनिंग से पहले ही शासन ने उनका तबादला माध्यमिक शिक्षा मण्डल में कर दिया और अब Rokttima Yadav IAS Koriya District Collector होंगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Chhattisgarh ias pushpa sahu Koriya collector transfer rokttima yadav appointed new DM

भारतीय प्रशासनिक सेवा में आने के बाद हर अधिकारी की ख्वाहिश होती है कि वह कलेक्टर बनकर किसी जिले की कमान संभाले. मगर छत्तीसगढ़ कैडर की आईएएस अधिकारी पुष्पा साहू की कहानी थोड़ी जुदा है. वह महज दो दिन के लिए कोरिया की जिला कलेक्टर बनीं और वह भी सिर्फ कागजों में. अब उनकी जगह आईएएस अधिकारी रोक्तिमा यादव को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

दरअसल, छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए नई नियुक्तियां जारी की हैं. इस आदेश के तहत शिक्षा और जिला स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. वर्ष 2012 बैच की आईएएस अधिकारी पुष्पा साहू को सचिव, माध्यमिक शिक्षा मण्डल के पद पर नियुक्त किया गया है.

Advertisement

DM Korea Chhattisgarh: पुष्पा साहू ने कोरिया जिला कलेक्टर पद पर जॉइन नहीं क‍िया

ज्ञातव्य है कि 6 मई 2026 को जारी आदेश के तहत पुष्पा साहू को कलेक्टर जिला-कोरिया पदस्थ किया गया था. शासन ने अब इसमें आंशिक संशोधन करते हुए उन्हें सचिव, माध्यमिक शिक्षा मण्डल के पद पर नई जिम्मेदारी दी है. बता दें कि आईएएस पुष्पा साहू ने कोरिया जिला कलेक्टर पद पर जॉइन नहीं किया था. जॉइन करने से पहले ही उनके तबादला आदेश में संशोधन हो गया.

IAS रोक्तिमा यादव बनीं कोरिया की नई कलेक्टर

वर्ष 2016 बैच की आईएएस अधिकारी रोक्तिमा यादव को जिला-कोरिया का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है. वे आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगी. 6 मई 2026 को जारी पिछले आदेश के तहत रोक्तिमा यादव को आयुक्त, उच्च शिक्षा के पद पर पदस्थ किया गया था, जिसे संशोधित कर अब उन्हें कलेक्टर की कमान दी गई है.

IAS Tranfer: रीता यादव को उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी

इसके साथ ही, वर्ष 2019 बैच की आईएएस अधिकारी रीता यादव को आयुक्त, उच्च शिक्षा के पद पर पदस्थ किया गया है. उन्हें प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (RUSA) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. उनके पदभार संभालते ही इस पद को वरिष्ठ वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष माना जाएगा. 

यह भी पढ़ें- MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश में  62 आईपीएस का तबादला, देर रात पुलिस महकमे में भारी फेरबदल, देखें पूरी सूची

Advertisement

यह भी पढ़ें- IAS Transfer: छत्तीसगढ़ में 42 आईएएस का तबादला, इन ज‍िलों के कलेक्‍टर बदले, देखें पूरी List

यह भी पढ़ें- कलेक्टर के चैंबर में दीवारों के भी कान! IAS ने मोबाइल पर न्यूज चलाकर जासूस स्टाफ को यूं क‍िया बेनकाब

Topics mentioned in this article