नक्सलवाद पर सीएम का बड़ा बयान, बोले- 31 मार्च ऐतिहासिक दिन

Naxal Free India: मुख्यमंत्री ने नक्सलवाद के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि 31 मार्च का दिन छत्तीसगढ़ के इतिहास में एक ऐतिहासिक दिन के रूप में दर्ज हुआ है. सीएम ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 31 मार्च तक नक्सलवाद खत्म करने की डेडलाइन तय की थी. उसी दिशा में काम करते हुए सुरक्षाबलों ने अदम्य साहस का परिचय दिया और प्रदेश को नक्सलवाद से मुक्त करने में सफलता हासिल की.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
रायगढ़ दौरे पर सीएम विष्णु देव साय: जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, कार्यक्रमों में लिया हिस्सा
Durga Prasad Mirdha

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को रायगढ़ दौरे पर रहे. इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने नक्सलवाद के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि 31 मार्च का दिन छत्तीसगढ़ के इतिहास में एक ऐतिहासिक दिन के रूप में दर्ज हुआ है.

सीएम ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 31 मार्च तक नक्सलवाद खत्म करने की डेडलाइन तय की थी. उसी दिशा में काम करते हुए सुरक्षाबलों ने अदम्य साहस का परिचय दिया और प्रदेश को नक्सलवाद से मुक्त करने में सफलता हासिल की.

Advertisement

पीएम और गृह मंत्री को धन्यवाद

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की आभारी है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की करोड़ों जनता की ओर से वे भी दोनों नेताओं के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हैं.

 बस्तर के विकास पर विशेष जोर

सीएम ने बस्तर क्षेत्र को लेकर भी अहम बात कही. उन्होंने बताया कि क्षेत्रफल के लिहाज से बस्तर इलाका केरल से भी बड़ा है और प्राकृतिक दृष्टि से बेहद समृद्ध है. उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के कारण पिछले चार दशकों से बस्तर के लोग विकास की मुख्यधारा से दूर थे. वहां सड़क, बिजली, पानी और राशन जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव था.

बोले-अब पहुंचेगा विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद के खात्मे के बाद अब सरकार का मुख्य फोकस इन क्षेत्रों में विकास पहुंचाने पर है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जो इलाके वर्षों से उपेक्षित रहे, वहां अब तेजी से विकास कार्य किए जाएंगे.

 जवानों के साहस को दिया श्रेय

सीएम ने कहा कि नक्सलवाद का खात्मा सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती थी और लोगों को यह संभव भी नहीं लगता था. लेकिन सुरक्षा बलों के अदम्य साहस और समर्पण के कारण यह लक्ष्य हासिल किया जा सका. उन्होंने यह भी कहा कि जनता भलीभांति जानती है कि इस सफलता का वास्तविक श्रेय किन्हें जाता है.

Advertisement

 “गांव चलो अभियान” पर भी बोले सीएम

मुख्यमंत्री ने भाजपा के “गांव चलो अभियान” का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन हमेशा जनता के सुख दुख में साथ खड़ा रहता है. कोविड काल में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने लगातार सेवा कार्य किए.

 6 से 14 अप्रैल तक विशेष अभियान

सीएम ने बताया कि 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस है. इस अवसर से लेकर 14 अप्रैल, बाबा साहब अंबेडकर जयंती तक पार्टी कार्यकर्ता गांव गांव जाकर लोगों से संवाद करेंगे. इस दौरान संगठन के सिद्धांतों से लोगों को अवगत कराया जाएगा और सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें- 40 साल के लाल आतंक को 584 दिन के अभियान ने किया खत्म, बदली छत्तीसगढ़ की तस्वीर

रायगढ़ दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जहां धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया.  इस दौरान उन्होंने राजापारा स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए. मंदिर में पूजा अर्चना के बाद वे उत्कल समाज के एक कार्यक्रम में शामिल हुए और स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की.

यह भी पढ़ें- पत्नी-बेटी की हत्या कर थाने पहुंचा बर्खास्त पुलिसकर्मी, बोला-''बीवी के किराएदार से थे अवैध संबंध''