1 month ago

Madhya Pradesh Chhattisgarh Live Updates: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी (Finance Minister OP Choudhary) ने 172000 करोड़ रुपये का छत्तीसगढ़ का बजट (Chhattisgarh Budget 2026-27) 24 फरवरी को पेश कर दिया. विष्णु देव साय सरकार (CM Vishnu Deo Sai) के कार्यकाल का तीसरा और नई व‍िधानसभा का पहला बजट पेश किया गया. यह बजट ‘संकल्प' थीम के साथ विकास का रोडमैप रखा.

किसानों, युवाओं से महिलाओं तक... साय सरकार ने की बड़ी घोषणाएं

सशक्त माताएं, स्वास्थ्य, शिक्षित बच्चे, पोषण, युवा, किसान आदि पर फोकस किया गया. इस बजट में महतारी वंदन योजना के लिए 8,200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया. वहीं सक्षम आंगनबाड़ी व पोषण के लिए 2,320 करोड़ का प्रावधान किया गया. बजट में किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज देने की घोषणा की गई. वहीं 18 साल पूरे होने पर बच्चियों को डेढ़ लाख रुपए देने का प्रावधान किया गया है.


 

Feb 24, 2026 21:46 (IST)

शासकीय वकीलों की नियुक्ति पर हाई कोर्ट सख्त, तीन हफ्ते में मांगा जवाब

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महाधिवक्ता कार्यालय में शासकीय वकीलों की नियुक्तियों पर गंभीर आपत्ति जताते हुए राज्य सरकार से तीन सप्ताह में जवाब मांगा है. हाई कोर्ट बार एसोसिएशन, जबलपुर के संयुक्त सचिव योगेश सोनी की याचिका में आरोप लगाया गया कि 25 दिसंबर को जारी 157 लॉ ऑफिसर्स की सूची नियमों के विपरीत तैयार की गई है और चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं रखी गई. याचिका के अनुसार 2013 की अधिसूचना में शासकीय वकील बनाए जाने के लिए कम से कम 10 वर्ष की प्रैक्टिस अनिवार्य है, लेकिन कई नियुक्तियां इस नियम का पालन किए बिना की गई हैं. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि अब प्रशांत सिंह स्वयं राज्य की ओर से पक्ष रखेंगे, जबकि जिन अधिकारियों ने अभी तक जवाब दाखिल नहीं किया है, उन्हें तीन हफ्ते में जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है. मामले की अगली सुनवाई 16 मार्च को तय की गई है.

Feb 24, 2026 21:43 (IST)

परीक्षा के दौरान नाबालिग छात्रा बनी मां, युवक पर दुष्कर्म का केस दर्ज

पीथमपुर थाना सेक्टर‑1 क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब दसवीं की परीक्षा दे रही एक नाबालिग छात्रा ने पेपर के दौरान ही शौचालय में शिशु को जन्म दिया. गणित की परीक्षा के बीच अचानक तेज दर्द उठने पर छात्रा वॉशरूम गई, जहां प्रसव हो गया. तुरंत 108 एंबुलेंस बुलाकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जच्चा‑बच्चा दोनों को स्वस्थ बताया. पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि कान्हा नाम का युवक पिछले दो वर्षों से उसके संपर्क में था और उसी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. आरोपी जीवन ज्योति कॉलोनी, बेटमा का निवासी बताया जा रहा है. पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए जीरो पर प्रकरण दर्ज कर संबंधित थाने को जांच सौंपी है. उप निरीक्षक चांदनी सिंगार के अनुसार छात्रा को समय पर अस्पताल भेजा गया और अब आगे की कार्रवाई जारी है. घटना ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा और नाबालिगों के शोषण जैसे अहम मुद्दों पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

Advertisement
Feb 24, 2026 20:52 (IST)

एसोसिएट प्रोफेसर भर्ती रिजल्ट पर रोक, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

एसोसिएट प्रोफेसर और सिस्टर ट्यूटर भर्ती मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा कदम उठाते हुए रिजल्ट जारी करने पर रोक लगा दी है और राज्य सरकार व कर्मचारी चयन मंडल से दो सप्ताह में जवाब मांगा है. मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा और न्यायमूर्ति विनय सराफ की युगलपीठ ने यह आदेश जबलपुर की निशा चंदेल सहित अन्य नर्सों की याचिका पर दिया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि जिन पदों को नियमों के अनुसार प्रमोशन से भरा जाना चाहिए था, उन्हें सरकारी आदेश के जरिए सीधी भर्ती में बदल दिया गया. याचिकाकर्ताओं ने बताया कि भर्ती नियम 2024 के अनुसार एसोसिएट प्रोफेसर का पद 100% प्रमोशन से भरा जाना चाहिए, लेकिन कर्मचारी चयन मंडल ने 24 दिसंबर 2025 की अधिसूचना के आधार पर सीधी भर्ती कर परीक्षा भी करा दी. वहीं राज्य सरकार द्वारा पूर्व विज्ञापनों में बदलाव और सिस्टर ट्यूटर पद को हटाने के बाद विवाद और बढ़ गया. कोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी करते हुए चयन प्रक्रिया की वैधता पर गंभीर सवाल उठाए हैं.

Feb 24, 2026 20:49 (IST)

काले हिरण के शिकार का मामला, छह वन अधिकारी सस्पेंड

नर्मदापुरम के सिवनीमालवा वन परिक्षेत्र में काले हिरण के शिकार के मामले में बड़ा खुलासा होने के बाद विभागीय जांच ने वन विभाग की लापरवाही को उजागर कर दिया है. 21 जनवरी 2026 की घटना को पहले प्राकृतिक मौत बताकर दबाने की कोशिश की गई, जबकि जांच में एक हिरण मृत और दूसरा हिरण पैर बंधे हुए जिंदा मिला, जिससे साफ हुआ कि यह सुनियोजित शिकार का मामला था. प्रत्यक्षदर्शियों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सबूतों से पता चला कि न सिर्फ शिकार की तैयारी चल रही थी, बल्कि अहम जैविक नमूनों को नष्ट कर गंभीर धाराएं भी नहीं जोड़ी गईं. आरोपियों की पहचान के लिए भी ठोस प्रयास नहीं किए गए. इस गंभीर लापरवाही और तथ्य छिपाने के आरोप में रेंजर आशीष रावत सहित छह वनकर्मियों महेश गौर, मनीष गौर, रूपक झा, ब्रजेश पगारे और पवन उइके को निलंबित कर दिया गया है.  

Feb 24, 2026 20:42 (IST)

विधायक प्रतिनिधि ने लहराया हथियार, वीडियो वायरल

दतिया में कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती के विधायक प्रतिनिधि दारा सिंह कमरिया का हथियार लहराते हुए बार डांसर से डांस कराते दिखने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि कमरिया वर्तमान में शासकीय महाविद्यालय दतिया में विधायक प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं और विधायक के अधिकांश कार्यक्रमों का संचालन भी देखते हैं. इसी बीच, दतिया एसपी द्वारा हथियार प्रदर्शन पर चल रही सख्ती और दर्जनों FIR की कार्रवाई के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या पुलिस इस मामले में भी समान कार्रवाई करेगी, हालांकि अभी तक पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

Feb 24, 2026 20:06 (IST)

जनसुनवाई में इच्छा मृत्यु की मांग, बोला- परिवार सदमे में

जनसुनवाई में एक निगम कर्मचारी ने इच्छा मृत्यु की मांग कर सभी को चौंका दिया. कर्मचारी का कहना है कि अवैध निर्माण पर नोटिस चस्पा करने के बाद स्थानीय पार्षद ने उस पर दबाव बनाया, गाली‑गलौच की और “सरकार‑पुलिस पर प्रभाव” का डर दिखाया. बाद में ऑडियो वायरल होने से उसकी 15 साल की बेदाग नौकरी दांव पर लग गई और कुछ ही समय में उसे बाहर भी कर दिया गया. बदनामी और मानसिक तनाव से उसका परिवार माता‑पिता, पत्नी और बच्चे पिछले एक साल से सदमे में है. कर्मचारी ने कहा कि वह आत्महत्या नहीं करना चाहता, इसलिए मजबूर होकर कानून से इच्छा मृत्यु की मांग कर रहा है.

Advertisement
Feb 24, 2026 19:46 (IST)

बहुचर्चित खजुराहो कार्निवल अचानक रद्द, कलाकार परेशान

बहुचर्चित खजुराहो कार्निवल के अचानक रद्द होने से माहौल पूरी तरह अस्त‑व्यस्त हो गया है.  छतरपुर जिले में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम संस्कृति विभाग मध्य प्रदेश और एग्री इंडस्ट्री विकास चैंबर का संयुक्त आयोजन था, लेकिन आखिरी समय पर आयोजन स्थगित कर दिया गया, जिससे दूर-दराज से पहुंचे कलाकार बेहद परेशान हैं. स्थिति यह रही कि कार्यक्रम स्थल पर कोई आयोजक मौजूद नहीं मिला और बाहर से आए कलाकार अंधेरे व खाली पड़े मंच पर अकेले ही प्रस्तुति देने को मजबूर हो गए. खाली शामियाने और आयोजकों की नदारद मौजूदगी से कलाकारों में भारी निराशा देखी गई.

Feb 24, 2026 19:23 (IST)

मध्य प्रदेश में बसों की अनिश्चितकालीन हड़ताल!

मध्य प्रदेश में नई परिवहन नीति के खिलाफ बस मालिकों का विरोध तेज हो गया है और इसी आक्रोश के चलते 2 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी गई है. नीमच में प्राइवेट बस यूनियन ने काले झंडे दिखाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए साफ कहा कि 24 दिसंबर 2025 की नई नीति निजी बस ऑपरेटरों के लिए नुकसानदायक है. बस मालिकों का आरोप है कि सरकारी बस सेवा शुरू करने, किराया‑टैक्स बढ़ाने और 7 निजी कंपनियों को संचालन की अनुमति देने से छोटे ऑपरेटरों पर आर्थिक दबाव बढ़ेगा और हजारों लोगों की रोज़ी‑रोटी पर संकट आएगा. 

उनका कहना है कि नई व्यवस्था में निजी कंपनियों के नियम और प्रति किलोमीटर करीब 3 रुपये लीज शुल्क के कारण संचालन लागत भारी बढ़ जाएगी. यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने नीति वापस नहीं ली और पुरानी व्यवस्था बहाल नहीं की, तो हड़ताल लंबी चलेगी और प्रदेशभर की परिवहन सेवाएं ठप हो जाएंगी.

Advertisement
Feb 24, 2026 18:39 (IST)

पुलिस ने लौटाए 50 लाख रुपए की चोरी हुए मोबाइल

गुना पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए जिलेभर में चोरी और गुम हुए 213 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए, जिनकी कुल कीमत 50 लाख रुपये से अधिक है. पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के निर्देशन में तकनीकी टीम और साइबर सेल ने CEIR पोर्टल की मदद से मोबाइल ट्रैक किए. महीनों पहले खो चुके अपने स्मार्टफोन पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी झलक उठी और उन्होंने गुना पुलिस की पहल की सराहना की.

Feb 24, 2026 18:15 (IST)

आईजी ने टीआई समेत दो कॉन्स्टेबल को किया निलंबित

रीवा जोन में एक बड़ा अनुशासनात्मक कदम सामने आया है. आईजी गौरव राजपूत ने मनगवा थाना क्षेत्र के टीआई गजेंद्र सिंह धाकड़ और दो आरक्षकों विजय यादव व बृजकिशोर अहिरवार को अमानत में खयानत के गंभीर आरोपों पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. आरोप है कि एनडीपीएस एक्ट के एक मामले की जांच के दौरान तीनों ने एक महिला को धमकाकर पैसे मांगे और पैसे न मिलने पर उसके जेवरात थाने ले जाकर बिना वैधानिक जप्ती के अपने पास रख लिए. पढ़ें पूरी खबर...

Feb 24, 2026 17:53 (IST)

बीजेपी महिला मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

गरियाबंद में भाजपा महिला मोर्चा ने जिला अध्यक्ष बिंदु सिन्हा के नेतृत्व में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के शर्टलैस प्रदर्शन के खिलाफ तिरंगा चौक में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी के बीच कांग्रेस व राहुल गांधी का पुतला फूंका. महिला मोर्चा ने इस कृत्य को शर्मनाक व राष्ट्रविरोधी बताते हुए आरोप लगाया कि यह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि धूमिल करने की सोची-समझी साजिश का हिस्सा है.

Feb 24, 2026 17:16 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026 LIVE: बजट में किस विभाग को मिले कितने कितने रुपये?

विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए आवंटित मुख्य राशियां इस प्रकार हैं...

  1. स्कूल शिक्षा: ₹22,360 करोड़
  2. पंचायत एवं ग्रामीण विकास: ₹16,560 करोड़
  3. कृषि: ₹13,507 करोड़
  4. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति: ₹12,820 करोड़
  5. महिला एवं बाल विकास: ₹11,000 करोड़
  6. लोक निर्माण: ₹9,451 करोड़
  7. ऊर्जा: ₹9,015 करोड़
  8. गृह विभाग: ₹8,380 करोड़
  9. लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा: ₹8,050 करोड़
  10. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी: ₹3,890 करोड़

Feb 24, 2026 16:56 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026 LIVE: छत्तीसगढ़ बजट पर युवाओं और विद्यार्थियों की राय

छत्तीसगढ़ के हालिया बजट को लेकर विद्यार्थियों और युवाओं की प्रतिक्रिया मिश्रित रही. जहां एक ओर कई युवा नए औद्योगिक पार्कों और स्किल डेवलपमेंट प्रावधानों को राज्य में रोजगार अवसर बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक कदम मान रहे हैं, वहीं बड़ी संख्या में विद्यार्थी प्रत्यक्ष सरकारी नौकरियों और ठोस रोजगार योजनाओं की कमी को लेकर निराश भी दिखे. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं का मानना है कि उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप अवसर नहीं बढ़ाए गए, जिससे बजट को लेकर उत्साह और असंतोष दोनों भावनाएं दिखाई दीं.

Feb 24, 2026 16:36 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026 LIVE: IAS बनाएगी सरकार, कैशलेस इलाज और शक्तिपीठों के दर्शन

छत्तीसगढ़ सरकार में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का 1 लाख 72 हजार करोड़ का बजट पेश किया. यह बजट संकल्प थीम पर रहा. बजट भाषण में वित्त मंत्री की ओर से कई बड़ी और नई योजनाओं का ऐलान किया गया है. इसमें CG ACE, रानी दुर्गावती, मुख्यमंत्री  शिक्षा सहयोग, कैशलेस चिकित्सा सुविधा , मुख्यमंत्री द्रुतगामी सड़क संपर्क योजना समेत कुल 12 योजनाएं शामिल हैं. आइए, अब इन नई योजनाओं के बारे में जानते हैं, इससे क्या फायदा मिलेगा? 

Feb 24, 2026 16:14 (IST)

उमा भारती की बहु को धमकी देने वाले पर केस दर्ज

पूर्व सीएम उमा भारती की बहू और जिला पंचायत अध्यक्ष उधमीता सिंह लोधी को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी और गाली-गलौज करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पूर्व विधायक राहुल सिंह लोधी के साथ थाने पहुंचकर उधमीता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने जान से मारने की धमकी और अभद्र टिप्पणी सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया. टीकमगढ़ एसडीओपी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है. हालांकि, उधमीता ने अभी तक धमकी वाले स्क्रीनशॉट मीडिया को उपलब्ध नहीं कराए हैं और उन्होंने कुछ अज्ञात लोगों द्वारा रात में घर आकर धमकाने की भी शिकायत की है, लेकिन घटना पर वह अब तक मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं.

Feb 24, 2026 16:01 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026 LIVE: बजट को लेकर क्या बोला व्यापारी वर्ग?

छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा पेश किए गए 1.72 लाख करोड़ के बजट पर शहर के युवा व्यापारियों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि बजट में 23 नए उद्योगों की स्थापना, सरगुजा में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने और हर जिले में चैम्बर ऑफ कॉमर्स भवन के निर्माण जैसे प्रावधान व्यापार को नई दिशा और दोगुनी रफ्तार देंगे. एनडीटीवी से विशेष बातचीत में उन्होंने बताया कि सरकार के ये कदम व्यापारिक माहौल को मजबूत करेंगे और युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करेंगे.

Feb 24, 2026 15:55 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026 LIVE: छत्तीसगढ़ के बजट में सरकार की "नई पहल"

शिक्षा और विकास

एजुकेशन सिटी: अबूझमाड़ और जगरगुंडा में शिक्षा के केंद्र विकसित करने हेतु 100 करोड़ का प्रावधान.

सिरपुर विकास योजना: ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए 42 करोड़ का प्रावधान.

वंदे मातरम्: इसके 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.

औद्योगिक और आर्थिक प्रगति

नए औद्योगिक पार्क: राज्य में 23 नए औद्योगिक पार्क स्थापित करने के लिए 250 करोड़ का प्रावधान, जिससे रोजगार बढ़ेगा.

लैंड बैंक विकास योजना: औद्योगिक भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु 200 करोड़ का बजट.

बस्तर एवं सरगुजा विकास: कृषि और खाद्य उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए 100 करोड़ आवंटित.

इलेक्ट्रॉनिक्स क्लस्टर 2.0: इसकी स्थापना के लिए 10 करोड़ का प्रावधान.

हस्तशिल्प: राज्य के उत्पादों के प्रचार के लिए 5 प्रमुख हवाई अड्डों पर हैंडीक्राफ्ट शो-रूम खुलेंगे.

सुशासन और जन सुविधा

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन: जन समस्याओं के निराकरण हेतु पोर्टल के लिए 22 करोड़ का प्रावधान.

साइबर तहसील: राजस्व सेवाओं के त्वरित डिजिटलीकरण हेतु राज्य में साइबर तहसीलें स्थापित होंगी.

सेंट्रल ट्रेजरी (Central Treasury): SNA-SPARSH के बेहतर क्रियान्वयन के लिए इसकी स्थापना की जाएगी.

सामान्य प्रशासन: जिला और ब्लॉक मुख्यालयों पर नए आवासों का निर्माण होगा.

कार्यालय: अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विभागों के लिए नए विभागाध्यक्ष कार्यालय बनेंगे.

स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा

अतिरिक्त पोषण सहायता: बस्तर और सरगुजा क्षेत्रों में पोषण स्तर सुधारने हेतु विशेष बजट.

दुर्घटना बीमा: श्रमिकों, मजदूरों और कृषकों के लिए दुर्घटना बीमा का प्रावधान.

ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस नीति: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में नई नीति लागू की जाएगी.

जनजातीय सुरगुड़ी: जनजातीय संगीत और संस्कृति के संरक्षण हेतु एक समर्पित स्टूडियो स्थापित होगा.

Feb 24, 2026 15:53 (IST)

नक्सली देवजी, मल्ला राजी, चोक्का राव और नुने नरसिम्हा रेड्डी ने डाले हथियार

बीजापुर में माओवादी संगठन को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है, जहां पोलित ब्यूरो सदस्य थीपरी तिरुपति उर्फ देवजी उर्फ कुम्मा दादा ने अपने तीन साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया. तेलंगाना के डीजीपी शिवधर रेड्डी के समक्ष इन सभी ने हथियार डाले. देवजी के साथ केंद्रीय समिति सदस्य मल्ला राजी रेड्डी उर्फ संग्राम, स्टेट कमेटी सदस्य बड़े चोक्का राव उर्फ दामोदर और स्टेट कमेटी सदस्य नुने नरसिम्हा रेड्डी उर्फ गंगन्ना उर्फ सन्नू दादा ने भी आत्मसमर्पण किया. पहली बार दो केंद्रीय स्तर के माओवादी नेताओं द्वारा एक साथ आत्मसमर्पण किए जाने की यह बड़ी घटना मानी जा रही है.

Feb 24, 2026 15:43 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026 LIVE: संक्षेप में समझे छत्तीसगढ़ बजट

1. राज्य की अर्थव्यवस्था (GSDP)

2025-26: ₹6,31,290 करोड़

2026-27: ₹7,09,553 करोड़

मतलब: राज्य की कुल अर्थव्यवस्था के आकार में बढ़ोत्तरी होने का अनुमान है.

2. आमदनी और खर्च (Receipts & Expenditure)

कुल प्राप्ति (Total Receipts): 2026-27 में ₹1,72,000 करोड़ आने का अनुमान है.

कुल खर्च (Total Expenditure): आमदनी के बराबर ही यानी ₹1,72,000 करोड़ खर्च करने का लक्ष्य रखा गया है.

राजस्व खर्च (Revenue Expenditure): इसमें से ₹1,45,000 करोड़ रोजमर्रा के खर्चों (जैसे वेतन, पेंशन आदि) पर खर्च होंगे.

3. बुनियादी ढांचा और निवेश (Capital Expenditure/Capex)

पूंजीगत खर्च: नए निर्माण और विकास कार्यों (सड़क, पुल, स्कूल आदि) के लिए ₹26,500 करोड़ का प्रावधान है.

बजट का हिस्सा: कुल बजट का लगभग 15.4% हिस्सा विकास कार्यों (Capex) पर खर्च किया जाएगा.

4. घाटा और सरप्लस (Deficit & Surplus)

राजस्व घाटा (Revenue Deficit): 2026-27 में ₹2,000 करोड़ का राजस्व घाटा होने का अनुमान है (पिछले साल यह प्लस में था).

राजकोषीय घाटा (Fiscal Deficit): यह कुल ₹20,400 करोड़ रहने का अनुमान है.

GDP के मुकाबले घाटा: अर्थव्यवस्था (GSDP) के मुकाबले यह घाटा 2.87% है, जो कि पिछले साल (2.91%) की तुलना में कम हुआ है. यह एक सकारात्मक संकेत है.

5. अन्य महत्वपूर्ण बिंदु

SASCI: इसमें पिछले साल (₹4,000 करोड़) के मुकाबले बड़ी बढ़ोत्तरी करते हुए ₹8,500 करोड़ का प्रावधान किया गया है.

Feb 24, 2026 15:19 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026 LIVE: एजुकेशन सिटी 100 करोड़ का प्रावधान

अबूझमाड़ और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी की स्थापना के लिए 100 करोड़ का प्रावधान किया गया है. इसका उदेश्य नक्सलवाद के गढ़ कहे जाने वाले अबूझमाड़ और जगरगुंडा में शिक्षा के केंद्र बिंदु के रूप में विकसित करना.

Feb 24, 2026 15:02 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026 LIVE: 'ज्ञान और विनाश का बजट...' बजट पर बोले भूपेश बघेल

बजट पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि यह ज्ञान और विनाश का बजट है. किसी भी वर्ग के लिए कुछ खास नहीं है. मंत्री के गांव और एक सड़क के नाम पढ़ रहे थे. महिलाओं और युवाओं के लिए इस बजट में कुछ खास नहीं है... लगभग पौने दो घंटा बजट पढ़े, लेकिन उसमें कुछ भी नहीं है. रकबा किसान और उत्पादन तीनों बड़े हैं लेकिन थन खरीदी काम की गई.

Feb 24, 2026 14:57 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026 LIVE: जानिए क्या है CG ACE योजना?

प्रतियोगी परीक्षाओं में आर्थिक सहायता के लिए CG ACE- (Chhattisgarh Assistance For Competitive Exam) योजना का ऐलान किया गया. इसके तहत 33 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. इसके तीन घटक हैं- उड़ान शिखर, और मंजिल...

उड़ान- NEET/ NEE/ CLAT

शिखर- UPSC/CGPSC 

मंजिल- रेलवे/बैंकिंग/SSC 

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों को छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से आर्थिक सहायत दी जाएगी.

Feb 24, 2026 14:48 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026 LIVE: बस्तर ओलंपिक की तर्ज पर सरगुजा ओलंपिक का होगा आयोजन, 5-5 करोड़ रुपये का प्रावधान

साय सरकार के बजट “संकल्प” में बस्तर ओलंपिक की तर्ज पर सरगुजा ओलंपिक का आयोजन होगा. इसके लिए 5-5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. साथ ही नक्सलगढ़ कहे जाने वाले अबूझमाड़ और जगरगुंडा में 2 नए एजुकेशन सिटी के लिए ₹100 करोड़ का प्रावधान रखा गया है.

Feb 24, 2026 14:44 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026 LIVE: कृषक उन्नति योजना के लिए ₹10,000 करोड़ का बजट प्रावधान

कृषक उन्नति योजना के लिए ₹10,000 करोड़ रुपये का इस बजट में प्रावधान किया गया है. 

Feb 24, 2026 14:42 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026 LIVE: वन विभाग में होगी भर्ती, प्रतियोगी परीक्षा के लिए 35 करोड़ का प्रावधान

  • प्रतियोगी परीक्षा के लिए 35 करोड़ का प्रावधान
  • वन विभाग में 1000 पदों के लिए भर्ती की जाएगी.

Feb 24, 2026 14:38 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026 LIVE: स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शाला योजना के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान

स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शाला योजना के लिए ₹100 करोड़ का प्रावधान 

Feb 24, 2026 14:36 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026 LIVE: बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन का निर्माण

  • बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स के भवन का निर्माण होगा.
  • खनिज ऑनलाइन 2.2 के लिए 35 करोड़ रुपये का प्रावधान

Feb 24, 2026 14:32 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026 LIVE: 15 नए पुलिस थाना खुलेंगे

  • साइबर क्राइम पर रोकथाम के लिए 5 नए साइबर थानों का प्रदेश में होगा निर्माण
  • 15 नए पुलिस थाना बनेंगे
  • महिला थानों की संख्या बढ़ेगी
  • तेलीबांधा रायपुर थाना का होगा नवीनीकरण
  • सीन ऑफ क्राइम यूनिट की स्थापना के लिए 3 करोड़ का प्रावधान

Feb 24, 2026 14:21 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026 LIVE: जनजातीय उत्थान का बजट, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए 200 करोड़ का प्रावधान

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए 200 करोड़ का प्रावधान किया गया है. 

Feb 24, 2026 14:18 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026 LIVE: समावेशी विकास से परिणाम तक... 'संकल्प' के थीम पर पेश किया गया छत्तीसगढ़ का बजट

साय सरकार का तीसरा बजट 'ज्ञान' और 'गति' के बाद 'संकल्प' के थीम पर आधारित है जिसका अर्थ समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय, लाइवलीहुड, पॉलिसी से परिणाम तक है.

 

Feb 24, 2026 14:13 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026 Live: छत्तीसगढ़ बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणा

  • स्वास्थ्य क्षेत्र में 5 नई आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 42 करोड़ का प्रावधान 
  • आयुष्मान योजना के लिए 1,500 करोड़ का प्रावधान
  •  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए 2,000 करोड़ रुपये का प्रावधान
  •  दवाओं की गुणवत्ता जांच के लिए 25 करोड़ रुपये की लागत से लैब स्थापित की जाएगी.
  •  रायपुर में नया होम्योपैथी कॉलेज (पहला) खोला जाएगा.
  • सक्षम आंगनबाड़ी और पोषण के लिए ₹2,320 करोड़ का प्रावधान

ये भी पढ़ें: CG Budget 2026: बच्चियों को ₹1.5 लाख, किसानों को ब्याज-मुक्त कर्ज, 23 नए उद्योगों का ऐलान; छत्तीसगढ़ के 'संकल्प' की बड़ी घोषणा

Feb 24, 2026 14:11 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026 LIVE: दुर्गावती योजना, महतारी सदन से महतारी वंदन योजना तक... महिलाओं के लिए छत्तीसगढ़ बजट में बड़े प्रावधान

  • महिला सशक्तिकरण को मजबूती देने के लिए नए बजट में महतारी वंदन योजना के लिए 8,200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.
  • मुख्यमंत्री लखपति दीदी भ्रमण योजना और महतारी सदन के लिए 275 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं.
  • बालिकाओं के जन्म पर ‘दुर्गावती योजना’ शुरू की जाएगी, जिसके तहत 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 1.50 लाख रुपये दिए जाएंगे.

Feb 24, 2026 14:07 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026: छत्तीसगढ़ बजट में शिक्षा के क्षेत्र में क्या खास, 150 विद्यालयों के लिए 100 करोड़ रुपये का ऐलान

  • 150 विद्यालयों के लिए 100 करोड़ रुपये की घोषणा
  • स्कूल भवन के लिए 123 करोड़ रुपये की घोषणा
  • दुर्ग, जशपुर, रायपुर, बलौदाबाजार और रायगढ़ स्थित 5 सरकारी महाविद्यालयों में उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना के लिए 15 करोड़ रुपये का प्रावधान.
  • राज्य के विश्वविद्यालयों को अनुदान के लिए 731 करोड़ रुपये का प्रावधान
  • 25 महाविद्यालय भवनों के निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रावधान
  • आईटीआई और पाॅलिटेक्निक संस्थानों के अधोसंरचना उन्नयन के लिए ₹50 करोड़ का प्रावधान

Feb 24, 2026 13:59 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026 LIVE: पीएम आवास योजना ग्रामीण के लिए 4000 हजार करोड़ का प्रावधान

  • ग्रामीण विकास-सड़क योजना के लिए 1700 करोड़ रुपये का प्रावधान
  • पीएम आवास योजना ग्रामीण के लिए 4000 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान
  • सीएम ग्राम गौरव पथ योजना के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान

Feb 24, 2026 13:58 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026 LIVE: छत्तीसगढ़ बजट में युवाओं और शिक्षा के लिए क्या खास?

  • CG, ACE (प्रतियोगी परीक्षाओं के सहायता के लिए) उड़ान, शिखर, मंजिल का ऐलान किया गया. इसके लिए 33 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. 
  • दुर्ग, जशपुर, रायपुर, बलौदाबाजार और रायगढ़ स्थित 5 सरकारी महाविद्यालयों में उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना के लिए 15 करोड़ रुपये का प्रावधान.
  • राज्य के विश्वविद्यालयों को अनुदान हेतु 731 करोड़ रुपये का प्रावधान
  • 25 महाविद्यालय भवनों के निर्माण के लिए ₹25 करोड़ का प्रावधान

Feb 24, 2026 13:53 (IST)

रायपुर में OBC छात्राओं के लिए 200 सीट का छात्रावास बनेगा, जानिए छत्तीसगढ़ बजट में क्या खास?

  • नमक के लिए 1 हजार करोड़ का प्रावधान
  • पेंशन के लिए 1400 करोड़ रुपये का प्रावधान
  • सयानगुडी को प्रदेश भर में विकसित किया जाएगा. इसके लिए 5 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया.
  • रायपुर मठपुरैना दृष्टिबाधित शाला के लए 2 करोड़ 50 लाख
  • अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए हॉस्टल-स्कूल निर्माण का अनुदान
  • रायपुर में OBC छात्राओं के लिए 200 सीट का छात्रावास बनेगा
  • नशा मुक्ति केंद्रों के संचालन के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रावधान
  • अन्य पिछडा वर्ग विकास प्राधिकारण के लिए 80 करोड़

Feb 24, 2026 13:51 (IST)

यहां जानिए छत्तीसगढ़ बजट में क्या खास?

  • औद्योगिक इकाइयों के लिए पूंजी निवेश सब्सिडी के लिए 750 करोड़ रुपये का प्रावधान
  • लोक निर्माण विभाग के लिए 9,450 करोड़ रुपये का प्रावधान
  • प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए ₹400 करोड़ का प्रावधान

Feb 24, 2026 13:46 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026 LIVE: कृषि पंपों के लिए 5500 करोड़ का प्रावधान, छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 में क्या खास?

छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 में क्या खास?

  • नेचुरल फॉर्मिंग के लिए 40 करोड़
  • कृषि पंपों के लिए 5500 करोड़ का प्रावधान
  • रायपुर के कालीबाड़ी में 200 बिस्तरों वाला MCH (मदर चाइल्ड हॉस्पिटल) और चिरमिरी में जिला अस्पताल के निर्माण का प्रावधान
  • डेयरी समग्र विकास योजना प्रारंभ 90 करोड़ का प्रावधान
  • शिल्पकारों को राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में शामिल करवाने के लिए वित्तीय सहयोग देगी साय सरकार
  • भूमिहीन कृषि परिवारों के लिए 600 करोड़कृषक उन्नति योजना के लिए 10 हजार करोड़ का प्रावधान.

  • मार्कफेड को 6 हजार करोड़ का प्रावधान

Feb 24, 2026 13:41 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026 LIVE: बजट में उद्योग विभाग के लिए 750 करोड़ का प्रावधान

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि उधोग विभाग का बजट पहले 248 करोड़ था, अब 750 करोड़ हो गया.

  • रायपुर में बनेगा मेगा परीक्षा केंद्र का प्रावधान
  • रायपुर मठपुरैना दृष्टिबाधित शाला के लए 2 करोड़ 50 लाख रुपये का प्रावधान
  • गिरौदपुरी मेले को 50 लाख रुपये का अनुदान मिलेगा. 

Feb 24, 2026 13:39 (IST)

नवा रायपुर -राजनांदगांव में इंडस्ट्रिएल कॉप्लेक्स के लिए 10 करोड़

यहां जानिए छत्तीसगढ़ बजट में क्या खास?

  • नवा रायपुर -राजनांदगांव में इंडस्ट्रिएल कॉप्लेक्स के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान
  • भिलाई में व्यवसायिक परिस रके लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान
  • बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स के भवन का निर्माण होगा रुपये का प्रावधान
  • खनिज ऑनलाइन 2.2 के लिए 35 करोड़ रुपये का प्रावधान

Feb 24, 2026 13:36 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026 Live: 5 नालंदा लाइब्रेरी के लिए 22 करोड़ का प्रावधान

5 नालंदा लाइब्रेरी के लिए 22 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. इसके अलावा शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान योजना के माध्यम से सरकार और गैर सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए 5 लाख रुपये तक की इलाज के लिए डेढ़ हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है.

Feb 24, 2026 13:34 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026: प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए ₹400 करोड़ का प्रावधान

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए 400 करोड़ रुपये का प्रावधान इस बजट में किया गया है. 

Feb 24, 2026 13:30 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026 Live: अनुसूचित जनजाति बैगा और पुजारियों को प्रोत्साहन राशि

अनुसूचित जनजाति बैगा और पुजारियों को प्रोत्साहन राशि मिलेगी. इसके लिए बजट में 3 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. 

Feb 24, 2026 13:29 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026-27 LIVE: नगर निगमों में अवसंरचना विकास के लिए 750 करोड़ प्रावधान

नगर निगमों में अवसंरचना विकास के लिए 750 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया.

Feb 24, 2026 13:26 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026-27 LIVE: छत्तीसगढ़ में 23 नए औद्योगिक पार्क स्थापित किए जाएंगे

औद्योगिक विकास के लिए इस बजट में घोषणा की गई है. ओपी चौधरी के अनुसार, राज्य में 23 नए औद्योगिक पार्क स्थापित किए जाएंगे, इसके लिए 250 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. इससे निवेश और रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा. 

Feb 24, 2026 13:23 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026 Live: मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना के लिए 200 करोड़ का प्रावधान

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 में मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना का ऐलान किया है. इसके लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. 

Feb 24, 2026 13:21 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026: रानी दुर्गावती योजना का ऐलान, बच्चियों को 18 साल पूरे होने पर मिलेंगे डेढ़ लाख

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रानी दुर्गावती योजना का ऐलान किया है. इसके तहत बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख रुपये की राशि दी जाएगी.

Feb 24, 2026 13:18 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026-27 LIVE: मुख्यमंत्री सड़क योजना के लिए 200 करोड़ का प्रावधान

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री सड़क योजना के लिए 200 करोड़ का प्रावधान किया गया है. इसमें छत्तीसगढ़ की 36 सड़कें शामिल की गई हैं.

Feb 24, 2026 13:16 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026: बस्तर और सरगुजा में रोड नेटवर्क कनेक्टिविटी का प्रावधान

बस्तर और सरगुजा में डॉक्टरों की भर्ती होगी. वहीं बस्तर और सरगुजा में रोड नेटवर्क कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए प्रावधान किया गया है. 

Feb 24, 2026 13:15 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026: 1,500 बस्तर फाइटर्स के पदों का सृजन

बस्तर में सुरक्षा और विश्वास के बड़ी पहल की गई है. 1,500 बस्तर फाइटर्स के पदों का सृजन किया गया है. 

Feb 24, 2026 13:12 (IST)

Chhattisgarh Budget: इंद्रावती बैराज के लिए 68 करोड़ का प्रावधान

इंद्रावती में मटनार और देउरगांव में 24 करोड़ की लागत से बैराज निर्माण के साथ 68 करोड़ की स्वीकृति की गई है.

Feb 24, 2026 13:10 (IST)

CG Budget 2026, FM O. P. Choudhary LIVE Updates: 50 महतारी सदन बनेंगे, 75 करोड़ का प्रावधान

छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 में क्या खास?

  • मैनपाट और जशपुर के कोतेबेरा में पर्यटन स्थल के लिए प्रावधान
  • रायपुर में खाद लैब का निर्माण
  • कांकेर, कोरबा, महासमुंद में नर्सिंग कॉलेज बनेंगे
  • मेकाहारा में एआई के उपयोग किया जाएगा, 10 करोड़ का प्रावधान
  • प्रदेश 250 महतारी सदन बनेंगे, 75 करोड़ का प्रावधान
  • मितानिन कल्याण निधि के लिए 350 करोड़

Feb 24, 2026 13:08 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026: जगदलपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर एयरपोर्ट के लिए 80 करोड़ रुपये का प्रावधान

जगदलपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर एयरपोर्ट के लिए 80 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. 

Feb 24, 2026 13:07 (IST)

बस्तर में इंद्रावती नदी पर बैराज निर्माण में तेजी, कांकेर में नया बैराज... बस्तर विकास प्राधिकरण के लिए 75 करोड़

Feb 24, 2026 13:06 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026-27 LIVE: नोनी के 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख रुपये का प्रावधान

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि नोनी के 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख की राशि दी जाएगी. यह रानी दुर्गावती योजना के तहत दिया जाएगा. 

Feb 24, 2026 13:04 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026-27 LIVE: 1,72,000 करोड़ का छतीसगढ़ का अनुमानित बजट पेश

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,72,000 करोड़ का अनुमानित बजट छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया. 

Feb 24, 2026 13:01 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026-27 LIVE: बस्तर के लिए 100 करोड़ का प्रावधान

बस्तर और सरगुजा में आजीविका के लिए अलाइट, कृषि, एग्रो फॉरेस्ट प्रोसेसिंग जैसे रोजगार आधारित सेक्टर के लिए राइस मिल, पोट्री फॉर्म जैसे उद्योगों के लिए इस बजट में 100 करोड़ के निवेश का प्रावधान किया गया है.

Feb 24, 2026 13:00 (IST)

CG Budget 2026, FM O. P. Choudhary LIVE Updates: छत्तीसगढ़ में बनेगा पहला होम्योपैथिक कॉलेज

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि प्रदेश में पहला होम्योपैथिक कॉलेज बनेगा. इसके लिए इस बजट में प्रावधान किया गया है. 

Feb 24, 2026 12:56 (IST)

CG Budget 2026, FM O. P. Choudhary LIVE Updates: कुनकुरी, दंतेवाड़ा और मनेंद्रगढ़ में नया मेडिकल कॉलेज

कुनकुरी, दंतेवाड़ा और मनेंद्रगढ़ में मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.

Feb 24, 2026 12:54 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026-27 LIVE: होम स्टे को बढ़ावा देने 10 करोड़ रुपये, सरगुजा के मैनपाट में विकास के लिए 5 करोड़ का प्रावधान

ओपी चौधरी छत्तीसगढ़ बजट पेश कर रहे हैं. उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बजट में बड़ी घोषणा की है. बजट में होम स्टे को बढ़ावा देने 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया. इसके अलावा सरगुजा के मैनपाट में विकास के लिए 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया. 

Feb 24, 2026 12:50 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026-27 LIVE: नॉवेशकों को अनुदान 100 करोड़ का प्रावधान

नॉवेशकों को अनुदान के लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. 

Feb 24, 2026 12:48 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026-27 LIVE: अबूझमाड़ को एजुकेशन सिटी बनाने के लिए 100 करोड़ का फंड

बजट में वित्त मंत्री की बड़ी घोषणा की. उन्होंने अबूझमाड़ को एजुकेशन सिटी बनाने के लिए 100 करोड़ का फंड

Feb 24, 2026 12:46 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026-27 LIVE: बस्तर- सरगुजा के लिए बस सेवा, बजट में 10 करोड़ का प्रावधान

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि बस्तर- सरगुजा के लिए बस सेवा के लिए इस बजट में 10 करोड़ का प्रावधान किया गया. 

Feb 24, 2026 12:40 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026-27 LIVE: भूपेश बघेल बोले - समय पर बजट पेश नहीं कर पा रहे

सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही भूपेश बघेल बोले 12:30 बजे से 12:33 हो गया, आप बजट पेश नहीं कर पा रहे हैं.

Feb 24, 2026 12:39 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026-27 LIVE: SANKALP थीम पर बजट पेश

वितत मंत्री ओपी चौधरी द्वारा बजट की थीम संकल्प रखा गया है

संकल्प का मतलब (SANKALP)

S-समावेशी 

A-अधोसंरचना 

N-निवेश 

K-कुशल मानव संसाधन 

A-अंत्योदय 

L-लाइवलीहुड 

P- पालिसी से परिणाम तक

Feb 24, 2026 12:37 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026-27 LIVE: मैं छत्तसीगढ़ की माटी से तिलक लगाकर आया हूं...' छत्तीसगढ़ बजट भाषण शुरू

छत्तीसगढ़ बजट भाषण शुरू... वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जय महतारी .... से भाषण शुरू किया. उन्होंने कहा, ' मैं ना चंदन से ना रोढ़ी से....मैं छत्तसीगढ़ की माटी से तिलक लगाकर आया हूं...'

Feb 24, 2026 12:19 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026-27 LIVE: महिलाओं के लिए खास रहेगा बजट- वित्त मंत्री की पत्नी अदिति

वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज साय सरकार का तीसरा बजट पेश करेंगे. इससे पहले उनकी पत्नी अदिति पटेल से NDTV के संवाददाता निलेश त्रिपाठी ने अदिति चौधरी से बातचीत की है. इस दौरान अदिति ने कहा कि महिलाओं के लिए खास रहेगा बजट. 

Feb 24, 2026 12:15 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026-27 LIVE: वित्त मंत्री ओपी चौधरी को पत्नी ने माटी का तिलक लगाकर किया रवाना

बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी को उनकी पत्नी अदिति पटेल ने माटी का तिलक लगाकर रवाना किया. वित्त मंत्री ने लिखा, 'छत्तीसगढ़ के माटी का तिलक लगाकर वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट विधानसभा में प्रस्तुत करने के लिए घर से प्रस्थान... जय छत्तीसगढ़ महतारी ! जय जोहार !

Feb 24, 2026 12:12 (IST)

CG Budget 2026, FM O. P. Choudhary LIVE Updates: वित्त मंत्री ओपी चौधरी पहुंचे विधानसभा

वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट पेश करने के लिए विधानसभा पहुंच गए हैं. वित्त मंत्री विधानसभा में सीधे अपने कक्ष में पहुंचे. लाल रंग के कपड़े में लेपटा हुआ बजट लेकर वो पहुंचे हैं.

Feb 24, 2026 11:55 (IST)

विधानसभा के लिए निकले वित्त मंत्री ओपी चौधरी, थोड़ी देर में पेश करेंगे बजट

बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपनी पत्नी डॉ. अदिति पटेल के साथ अपने आवास से बाहर निकले. इस दौरान वो हाथ में बजट ब्रीफ केस लिए हुए नजर आए. इसके बाद वित्त मंत्री ने अपनी पत्नी के साथ आवास में स्थित शंकर भगवन की मूर्ति की पूजा-अर्चना की. इसके बाद वे वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान राम का आशीर्वाद लिया. इसके बाद वित्त मंत्री ओपी विधानसभा के लिए निकल गए.

Feb 24, 2026 11:51 (IST)

CG Budget 2026, FM O. P. Choudhary LIVE Updates: ब्रिफ केस के साथ नजर आए छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री चौधरी

बजट पेश करने से पहले बंगले में स्थित मंदिर में ब्रिफ केस के साथ नजर आए वित्त मंत्री चौधरी.

Feb 24, 2026 11:50 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026 LIVE: विधानसभा में गूंजा छत्तीसगढ़ सड़क दुर्घटना का मामला

छततीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन बीजेपी विधायक सुनील सोनी ने सड़कों को लेकर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सड़क दुर्घटना के मामले में पूरे देश में टॉप 10 में पहुंचने के करीब है, क्या सड़क दुर्घटना से बचने के लिए सरकार के पास कोई रोड मैप है.

परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने दिया जवाब, कहा... इसके रोकने के लिए लगातार राज्य सरकार जागरूकता अभियान और कार्यक्रम चलाती है. इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है,, 

प्रधानमंत्री राहत कोष चलाया जा रहा है. 13 फरवरी 2026 से इसकी शुरुआत की गई है, जिसके तहत 1.50 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी. राजधानी रायपुर में दुर्घटना को रोकने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे है. 19 चौक चौराहों को चिन्हित किया गया है, जिसमें मरम्मत का कार्य किया जा रहा है, 14 चौक चौराहों को लेफ्ट टर्न किया जा रहा  है. ओवर स्पीड रोकने के लिए कैमरा लगाए गए है.

Feb 24, 2026 11:44 (IST)

CG Budget 2026, FM O. P. Choudhary LIVE Updates: पत्नी अदिति ने बजट के लिए गिफ्ट किया ओपी चौधरी को स्पेशल जैकेट, यहां जानिए ज्ञान और गति के बाद अब क्या?

छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय सरकार का तीसरा बजट आज पेश किया जाएगा. वित्त मंत्री ओपी चौधरी दोपहर 12:30 बजे बजट पेश करेंगे. ओपी चौधरी की पत्नी अदिति चौधरी ने बजट के लिए वित्त मंत्री का जैकेट खास तौर पर चयन किया है. हमारे संवाददाता निलेश त्रिपाठी ने अदिति चौधरी से बातचीत की है.

Feb 24, 2026 11:41 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026 LIVE: छत्तीसगढ़ सदन में गूंजा बिलासपुर मोबाइल टावर से जुड़ी दिक्कतों पर सवाल

विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन विधायक सुशांत शुक्ला ने बिलासपुर में मोबाइल टावर से जुड़ी दिक्कतों पर सवाल पूछा, उन्होंने कहा कि अवैध रूप से टावर लगाए जा रहे हैं, स्ट्रक्चर बनाने में भी अनियमितता आ रही. जिसपर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि आश्वासन दिया, व्यवस्था दुरुस्त कराया जाएगा.

विधायक उमेश पटेल ने मोबाइल टावर से रेडिएशन से बीमारियों के खतरे को लेकर सवाल किया. जिसपर सीएम विष्णु देव साय ने कहा, आज तक वैज्ञानिक साक्ष्य नहीं मिला, जिससे रेडिएशन से कोई प्रभाव पड़ता है.

Feb 24, 2026 11:37 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026-27 LIVE: छततीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र, विधायक भोलाराम साहू ने जल संसाधन विभाग में निर्माण कार्यों को लेकर सवाल पूछा

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन विधायक भोलाराम साहू ने जल संसाधन विभाग में निर्माण कार्यों को लेकर सवाल पूछा. सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, खुज्जी विधानसभा में 16 कार्य सम्मिलित था, एक कार्य की स्वीकृति हुई है. 4 करोड़ 9 लाख रुपए में पाइप लाइन का कार्य करना था जो पूर्ण हो चुका है. सीएम ने कहा, 5 साल में 793 करोड़ की स्वीकृति आपकी सरकार ने दी थी, हमने 2 सालों में 10 हजार करोड़ से ज्यादा की स्वीकृति दे चुके हैं. विधायक साहू ने उनके क्षेत्र में 15 कार्यों के पूरा नहीं हो पाने की बात कही, जिसपर सीएम ने जल्द काम पूरा होने का आश्वासन दिया.

Feb 24, 2026 11:34 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026 LIVE: तेजी से छत्तीसगढ़ आगे बढ़ रहा-छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट पेश करने से पहले कहा, 'बजट के लिए आपको थोड़ा सा इंतजार करना होगा." उन्होंने आगे कहा," आर्थिक सर्वेक्षण में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि जो भारत देश का जो ग्रोथ का राष्ट्रीय औसत है उससे ज्यादा तेजी से छत्तीसगढ़ आगे बढ़ रहा है...और प्रति व्यक्ति आय भी राष्ट्रीय औसत से ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है तो निश्चित रूप से तेजी से छत्तीसगढ़ आगे बढ़ रहा है..."

Feb 24, 2026 11:29 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026 LIVE: वित्त मंत्री ने बजट से पहले मंदिर में टेका मत्था

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपनी पत्नी के साथ आज विधानसभा में राज्य बजट 2026-27 पेश करने से पहले प्रार्थना की. 

Feb 24, 2026 11:23 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026 LIVE: श्रीराम मंदिर पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट पेश करने से पहले प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी मंगलवार, 24 फरवरी  को वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचे. वित्त मंत्री चौधरी ने राम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की. उसके बाद वे सदन की ओर निकले.

Feb 24, 2026 11:19 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026 LIVE: बजट पेश करने से पहले श्रीराम मंदिर पहुंचे ओपी चौधरी, पत्नी अदिति संग की पूजा अर्चना, भगवान का लिया आर्शीवाद

छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट पेश करने से पहले प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचे. वित्त मंत्री चौधरी ने अपनी पत्नी डॉ. अदिति पटेल के साथ श्री राम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और भगवान का आर्शीवाद लिया.

Feb 24, 2026 11:17 (IST)

दीनदयाल सिंह पोर्ते के निधन का उल्लेख, सदन में दी गई श्रद्धांजलि; 5 मिनट के लिए कार्यवाही स्थगित

विधानसभा सत्र की शुरुआत में मध्यप्रदेश के समय सदन के सदस्य रहे दीनदयाल सिंह पोर्ते के निधन का उल्लेख किया गया. इस दौरान सदन में श्रद्धांजलि दी गई. पांच मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित.

Feb 24, 2026 11:10 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026 LIVE: पहले राम मंदिर में दर्शन, फिर विधानसभा जाएंगे वित्त मंत्री ओपी चौधरी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी पहले राम मंदिर में दर्शन करने जाएंगे. इसके बाद वो विधानसभा जाएंगे.

Feb 24, 2026 11:06 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026: इस बार क्या होगी छत्तीसगढ़ बजट की थीम ?

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट को लेकर कहा कि सरकार का पहला बजट ज्ञान आधारित था, जिसे गरीब, युवा, किसान और महिलाओं को समर्पित किया गया था. दूसरा बजट गति की रणनीति पर केंद्रित रहा, जिसमें गुड गवर्नेंस, एक्सीलरेटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रियल ग्रोथ पर विशेष फोकस किया गया. तीसरा बजट कुछ नई थीम और विजन के साथ पेश किया जाएगा.

Feb 24, 2026 11:05 (IST)

GYAN, GATI के बाद क्या होगी छत्तीसगढ़ बजट की थीम ?

वित्त मंत्री ओपी चौधरी अबतक दो बार छत्तीसगढ़ का वित्तीय बजट पेश कर चुके हैं. पहली बार उन्होंने GYAN की थीम पर बजट पेश किया था. चौधरी ने दूसरी बार यानी वित्तीय बजट 2025-26 में GATI के थीम पर पेश किया, जो पूरी तरह से डिजिटल था.

बजट का थीम ‘GYAN’

G- Garib यानी गरीब वर्ग 

Y- Yuva यानी युवा वर्ग 

A- Annadata यानी किसान वर्ग  

N- Nari यानी महिला वर्ग

बजट का थीम ‘GATI’

G – Good Governance यानी सुशासन

A – Accelerating Infrastructure यानी आधारभूत संरचना

T – Technology यानी प्रौद्योगिकी

I – Industrial Growth यानी औद्योगिक विकास 

Feb 24, 2026 09:54 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026 LIVE: इन सवालों पर गरमाएगा माहौल

सुबह 11:00 बजे से प्रश्नकाल की शुरुआत होगी. आज सदन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्री केदार कश्यप के विभागों से जुड़े सवालों पर गरमाएगा माहौल. जल संसाधन, इलेक्ट्रॉनिक व सूचना प्रौद्योगिकी, और परिवहन विभाग से जुड़े मुद्दों पर विधायक सरकार से जवाब मांगेंगे.

Feb 24, 2026 09:42 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026 LIVE: राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति आय

छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति आय 1.70 लाख करोड़ रुपये है तो राष्ट्रीय औसत 1.62 लाख करोड़ है

ग्रोथ रेट के मामले में भी राष्ट्रीय औसत से बेहतर है प्रदर्शन. छत्तीसगढ़ का ग्रोथ रेट 8.11 फीसदी रहने की संभावना है, जबकि नेशनल ग्रोथ रेट 7.4% रहने का अनुमान है. 

पड़ोसी राज्यों से तुलना

झारखंड जैसे पड़ोसी राज्य की विकास दर जहां 6.17% रहने का अनुमान है, वहीं छत्तीसगढ़ की 8.11% की दर इसे क्षेत्रीय स्तर पर अग्रणी बनाती है. हालांकि, प्रति व्यक्ति आय के मामले में यह अभी भी महाराष्ट्र और गुजरात जैसे विकसित राज्यों (जहां यह 3 लाख से ऊपर है) से पीछे है, लेकिन झारखंड (₹1.25 लाख) जैसे राज्यों से काफी आगे है.

Feb 24, 2026 09:39 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026 LIVE: इन मु्दों पर फोकस

इस बार छततीसगढ़ का बजट प्रशासनिक सुधार, डिजिटल गवर्नेंस और टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर केंद्रित रहने की संभावना है. सरकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग, ऑनलाइन सेवाओं के विस्तार और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए विशेष प्रावधान किए जा सकते हैं.

Feb 24, 2026 09:19 (IST)

CG Budget 2026 LIVE: 6.31 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था का दावा

आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ का GSDP 6.31 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसे राज्य की विकास योजनाओं, अधोसंरचना विस्तार और निवेश बढ़ोतरी का परिणाम बताया है. वित्त मंत्री ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में 10.50 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी, जो राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन को दर्शाती है.

Feb 24, 2026 09:13 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026 LIVE: छत्तीसगढ़ आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट पेश

सोमवार को विधानसभा में वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने राज्य की आर्थिक समीक्षा 2025-26 को पटल पर रखा. छत्तीसगढ़ में वित्त वर्ष 2025-26 में स्थिर मूल्य पर सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) 8.11 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है और प्रति व्यक्ति आय 1,79,244 रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है. 

Feb 24, 2026 09:10 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026 LIVE: वित्त मंत्री ने क्या कहा

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के 25 गौरवशाली वर्ष की ऐतिहासिक यात्रा में एक नया अध्याय. नवा रायपुर स्थित नवीन विधानसभा भवन में पहली बार बजट प्रस्तुत करूंगा.

Feb 24, 2026 09:03 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026 LIVE: छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 का सीधा प्रसारण

छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 का सीधा प्रसारण आज दूरदर्शन पर किया जाएगा. इसके अलावा आप एनडीटीवी एमपीसीजी पर देख सकते हैं.

Feb 24, 2026 08:57 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026: विश्वास और विकास का बजट! छत्तीसगढ़ बजट को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का पोस्ट

Feb 24, 2026 08:48 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026-27 LIVE: छत्तीसगढ़ बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर

छत्तीसगढ़ के जिलों में नालंदा लाइब्रेरी स्थापित करने के लिए फंड जारी किए जाने की संभावना है, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को फायदा होगा.

Feb 24, 2026 08:44 (IST)

CG Budget 2026, FM O. P. Choudhary LIVE Updates: ओपी चौधरी 12:30 बजे पेश करेंगे बजट

24 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11:00 बजे शुरू होगी. इसके बाद

शोक उल्लेख

कार्यवाही की शुरुआत दीनदयाल सिंह पोर्ते, अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य के निधन के उल्लेख से होगी.

प्रश्नकाल

इसके बाद प्रश्नोत्तर काल होगा. वितरित सूची में शामिल प्रश्न पूछे जाएंगे और संबंधित मंत्रियों की ओर से उनके उत्तर दिए जाएंगे.

वित्त मंत्री बजट पेश करेंगे

वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे

Feb 24, 2026 08:39 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026: युवा, किसान और महिला वर्ग पर फोकस

छत्तीसगढ़ बजट में युवाओं के लिए रोजगार और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए नई नीतियों का ऐलान हो सकता है. MSME और स्टार्टअप्स के लिए निवेश प्रोत्साहन योजनाएं लाई जा सकती हैं. जिला स्तर पर उद्योगों और फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स को बढ़ावा देने के लिए विशेष पैकेज की उम्मीद है.

वहीं किसानों के लिए समर्थन मूल्य, सिंचाई और कृषि अधोसंरचना से जुड़ी योजनाओं में अतिरिक्त राशि का प्रावधान किया जा सकता है. महिलाओं और बच्चों के लिए पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य योजनाओं को मजबूत करने की दिशा में भी बजट में बड़ी घोषणाएं होने की उम्मीद है. 

Feb 24, 2026 08:36 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026-27 छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज दूसरा दिन, जानिए मिनट टू मिनट

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज दूसरा दिन. कार्यवाही की शुरुआत निधन उल्लेख से होगी. अविभाजित एमपी विधानसभा के पूर्व सदस्य दीनदयाल सिंह पोर्ते को श्रद्धांजलि दी जाएगी. श्रद्धांजलि के बाद प्रश्नकाल शुरू होगा. इस दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 का आय-व्यय प्रस्तुत किया जाएगा. इशके बाद

वित्त मंत्री ओपी चौधरी वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे. 

Feb 24, 2026 08:33 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026 Live Update: छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 को लेकर महिलाओं को खास उम्मीद

बजट पेश होने से पहले NDTV ने महिलाओं से खास बातचीत की. धमतरी जिले की महिलाओं ने बजट को लेकर बात  रखी. रोजगार, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य बेहतर कानून, गैस सिलेंडर की मांग की.

 महिलाओं का कहना है कि  बजट पेश किया जाएगा, वो महिलाओं के हित में होना चाहिए. उन्होंने कहा कि राशन सामग्री की राशि में बढ़ोतरी हुई है, उसे कम किया जाए. 

  • गैस सिलेंडर के दामों में कमी हो.. 
  • बिजली बिल काफी ज्यादा आ रहा है उस पर विचार किया जाए.
  • साथ ही बेहतर शिक्षा, स्कूली बच्चियों जहां पर भी पढती हैं, वहां पर बेहतर हॉस्टल की सुविधा के साथ सुरक्षा हो.
  • कानून व्यवस्था बेहतर हो, ताकि महिलाएं अपने आप को अपने शहर आसपास के क्षेत्र में सुरक्षित महसूस कर सके
  •  बेहतर कानून बने, ताकि क्षेत्र में बदमाशों के मन में पुलिस का खौफ हो.

Feb 24, 2026 08:03 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026-27 Live Update: बजट पेश होने से पहले बोले भूपेश बघेल

विधानसभा में आज पेश होने वाले बजट पर भूपेश बघेल ने कहा कि बजट से कुछ उम्मीद नहीं कर सकते हैं.

Feb 24, 2026 08:00 (IST)

CG Budget 2026-27 Live Update: छत्तीसगढ़ बजट में हो सकती हैं ये बड़ी घोषणाएं

वित्त मंत्री ओपी चौधरी साय सरकार का तीसरा बजट सदन में रखेंगे. इस बार बजट में जल बोर्ड गठन, स्टार्टअप, ‘जी राम जी’ योजना के तहत ग्राम पंचायतों के विकास  और MSME को बढ़ावा देने के साथ राजधानी को मेट्रो सिटी की तर्ज पर विकसित करने जैसे बड़े ऐलान हो सकते हैं.

Feb 24, 2026 07:53 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026 Live Update: 'विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला का बजट'- CM साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल साइट हैंडल एक्स पर लिखा कि सुशासन से समृद्धि की ओर का बजट होगा. सुशासन से समृद्धि की ओर... विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला का बजट.

उन्होंने आगे लिखा, 'आज हमारी सरकार का तीसरा बजट नवीन विधानसभा में प्रस्तुत होने जा रहा है. यह बजट हमारी सरकार के समावेशी विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को केंद्रित करते हुए हमारी सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है. किसानों, गरीबों, युवाओं, मातृशक्ति और आदिवासी समाज के सशक्तीकरण को हमने प्राथमिकता दी है. हमारा पूरा विश्वास है इस बजट से हमारे ‘सुशासन से समृद्धि’ के मॉडल को एक मजबूत आधार मिले.

निस्संदेह वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत होने वाला आज का बजट प्रदेश के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा. हमारी सरकार ‘विकसित छत्तीसगढ़’ बनाने के अपने संकल्प पर दृढ़ है. आज के बजट से हमारे संकल्प को और बल मिलेगा. हमारा छत्तीसगढ़ आत्मनिर्भरता व समृद्धि के नए दौर में प्रवेश करेगा. शुभकामना


Feb 24, 2026 07:49 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026-27 Live Update: किसानों को धान का समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने की आस

किसानों को धान का समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने की आस है. साथ ही किसान चाहते हैं कि ओडिशा की तरह छत्तीसगढ़ सरकार रबी और खरीफ दोनों धान की फसलों की MSP पर खरीद करें. किसानों को खाद-बीज उचित दाम में मिले. 

Feb 24, 2026 07:47 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026-27 Live Update: 'नवयुग का बजट होगा...' साय बोले- 24 फरवरी का सूरज छत्तीसगढ़ के सुनहरे भविष्य का साक्षी बनेगा

बजट 2026-27 को लेकर मुख्‍यमंत्री व‍िष्‍णु देव साय ने कहा, 'नवीन विधानसभा भवन में नवयुग का बजट होगा. 24 फरवरी 2026 का सूरज छत्तीसगढ़ के सुनहरे भविष्य का साक्षी बनेगा. हर क्षेत्र की प्रगति और हर वर्ग के विकास को नई गति देने वाला यह बजट होगा.  विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा.

Feb 24, 2026 07:44 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026-27 Live Update: इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट पर फोकस

बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर फोकस किया जाएगा. खेल मैदान और यातायात के लिए रिंग रोड बनाने के प्रावधान हो सकते हैं. वहीं नवा रायपुर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा लगाने का प्रावधान इस बजट में हो सकता है.

Feb 24, 2026 07:38 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026-27 Live Update: छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को बजट से खास उम्मीद

आज साय सरकार अपना वार्षिक बजट पेश करेगी.  बजट को लेकर कर्मचारियों को सरकार से उम्मीद है. कि होली से पहले इस बार सरकार कर्मचारियों को कोई तोहफा बजट में देगी. NDTV के संवाददाता ने दंतेवाड़ा के कर्मचारियों से खास बातचीत की... यहां देखिए 

Feb 24, 2026 07:34 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026-27 Live Update: कृषि, उद्योग और सेवा सेक्टर में तेज रफ्तार

आर्थिक सर्वेक्षण में तीनों प्रमुख क्षेत्रों में उल्लेखनीय वृद्धि का अनुमान जताया गया-

  • कृषि क्षेत्र: 2025-26 में 12.53% वृद्धि का अनुमान
  • उद्योग क्षेत्र: 10.26% वृद्धि का अनुमान
  • सेवा क्षेत्र: 13.15% वृद्धि का अनुमान
  • स्थिर भावों पर कुल वृद्धि दर: 8.11%

Feb 24, 2026 07:32 (IST)

CG Budget 2026 Live Update: बजट में महिलाओं, युवाओं और किसानों पर खास फोकस

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा, 'इस बार का बजट महिलाओं, युवाओं और किसानों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है. इसमें सभी वर्गों को ध्यान रखा गया है. सरकार की प्राथमिकता है कि बजट के माध्यम से प्रदेश के विकास को गति मिले. वहीं जनहितकारी योजनाओं को और मजबूत किया जाए.

Feb 24, 2026 07:29 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026 Live Update: GSDP में 11.57 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान

बजट सत्र के पहले दिन वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सदन में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया है. आर्थिक सर्वेक्षण पेश करते हुए राज्य की अर्थव्यवस्था को लेकर सकारात्मक तस्वीर पेश की गई. वर्ष 2025-26 में राज्य के सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) में 11.57 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान जताया गया है. साय सरकार ने GSDP को 6.31 लाख करोड़ तक पहुंचने की संभावना जताई है.

Feb 24, 2026 07:24 (IST)

Chhattisgarh Budget 2026-27 Live Update: नई थीम पर आधारित होगा छत्तीसगढ़ का बजट

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि हर बार की तरह इस बार का बजट बेहद आकर्षक और नई थीम पर आधारित होगा.