Chhattisgarh Budget 2026-27: छत्तीसगढ़ विधानसभा (Chhattisgarh Vidhan Sabha) में मंगलवार को वित्त मंत्री ओपी चौधरी (Finance Minister OP Choudhary) ने 2026-27 का बजट (Chhattisgarh Budget 2026-27) पेश किया. इस बार बजट की थीम ‘संकल्प' (SANKALP) रखी गई है, जिसमें समावेशी विकास से लेकर कुशल मानव संसाधन और पॉलिसी आधारित परिणामों पर जोर दिया गया है. बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ने बंगले स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान उनकी पत्नी अदिति चौधरी भी मौजूद रहीं. मंत्री चौधरी अपनी पत्नी का पसंदीदा जैकेट पहनकर सदन पहुंचे. वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,72,000 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट पेश किया गया है.
संकल्प थीम का मतलब
- S – समावेशी विकास
- A – आधोसरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर)
- N – निवेश
- K – कुशल मानव संसाधन
- A – अन्त्योदय
- L – लाइवलीहुड
- P – पॉलिसी से परिणाम
बस्तर–सरगुजा में बड़े निवेश का ऐलान
बजट में कहा गया है कि अबूझमाड़ में दो आधुनिक एजुकेशन सिटी बनाई जाएंगी, जिससे बस्तर के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा और अवसर मिल सकें. दुर्गम इलाकों में आवाजाही सुधारने के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान बस सेवा विस्तार के लिए किया गया है. मटनार और देउरगांव में 24 करोड़ की लागत से बैराज निर्माण और कुल 68 करोड़ की स्वीकृति दी गई है. कांकेर में भी एक नया बैराज बनेगा.
बस्तर–सरगुजा रोड नेटवर्क
दोनों संभागों में सड़क नेटवर्क मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर सड़क निर्माण और कनेक्टिविटी बढ़ाने की योजनाओं को शामिल किया गया है. बस्तर एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण के लिए 75-75 करोड़ रुपये का प्रावधान. बस्तर नेट परियोजना हेतु ₹5 करोड़ स्वीकृत. बस्तर एवं सरगुजा ओलंपिक्स के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान.
शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी घोषणाएं
- कुनकुरी, दंतेवाड़ा और चिरमिरी में नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य सेवाओं को विस्तार देने के लिए इन तीन स्थानों पर मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे.
- कांकेर, कोरबा, महासमुंद में नर्सिंग कॉलेज, तीनों जिलों में नए नर्सिंग कॉलेज स्थापित किए जाएंगे.
- मेकाहारा में एआई आधारित सुविधाएँ, रायपुर मेकाहारा अस्पताल में एआई तकनीक के उपयोग के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान.
- आयुष्मान योजना में बड़ा प्रावधान, शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान योजना के तहत सरकारी और निजी अस्पतालों में 5 लाख रुपए तक की चिकित्सा सहायता के लिए सरकार ने 1500 करोड़ रखे हैं.
- अबूझमाड़ और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी निर्माण के लिए ₹100 करोड़ का प्रावधान
महिलाओं और बच्चियों के लिए नई योजनाएँ
- रानी दुर्गावती योजना : बच्चियों के 18 वर्ष का होने पर डेढ़ लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी.
- 250 महतारी सदन : राज्य में 250 महतारी सदन स्थापित किए जाएंगे. इसके लिए 75 करोड़ रुपए का प्रावधान है.
- मुख्यमंत्री लखपति दीदी भ्रमण योजना : महिला आजीविका समूहों को सशक्त बनाने हेतु इस नई योजना को लागू किया जाएगा.
पर्यटन, कृषि और रोजगार पर जोर
- बस्तर में रोजगार आधारित उद्योगों को बढ़ावा : राइस मिल, पॉल्ट्री फार्म, एग्रो-फॉरेस्ट प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों में 100 करोड़ के निवेश का प्रावधान किया गया है.
- होम स्टे को बढ़ावा : पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान.
- मैनपाट और जशपुर के कोतेबेरा में पर्यटन विकास : मैनपाट के विकास के लिए 5 करोड़, जबकि जशपुर के कोतेबेरा में नए पर्यटन स्थलों के विकास के प्रावधान किए गए हैं.
- रायपुर में खाद लैब : रायपुर में नई खाद लैब बनाई जाएगी.
- बस्तर और सरगुजा में पशुपालन गतिविधियों हेतु ₹15 करोड़ का प्रावधान
अन्य प्रमुख प्रावधान
- मुख्यमंत्री सड़क योजना के लिए 200 करोड़, जिसमें 36 सड़कें शामिल हैं.
- निवेशकों को प्रोत्साहन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान.
- मितानिन कल्याण निधि के लिए 350 करोड़.
- बस्तर और सरगुजा विकास प्राधिकरण की राशि 50 करोड़ से बढ़ाकर 75 करोड़.
- बस्तर के लिए अलग से 100 करोड़ का प्रावधान
यह भी पढ़ें : छिंदवाड़ा में प्रदर्शन के दौरान फायर ब्रिगेड नहीं चली; पुलिस अधिकारी पर मारपीट का आरोप, हड़ताल की चेतावनी
यह भी पढ़ें : New Train Launch: भोपाल से धनबाद व चोपन के लिए दो नई ट्रेन; CM मोहन और केंद्रीय रेल मंत्री करेंगे शुरुआत
यह भी पढ़ें : Water Conservation: जल संकट का देसी फॉर्मूला; कोरिया का 5% मॉडल अब पूरे भारत में लागू होने की तैयारी