Chhattisgarh BJP: छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी की नई टीम गठित कर दी गई है. प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के नेतृत्व में नई टीम का ऐलान बुधवार को किया गया. भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सहमति और अनुमति से भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है. संगठन में नए पदाधिकारी की नियुक्ति के ऐलान का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था.
- तीन नए महामंत्री बनाए गए
- छत्तीसगढ़ भाजपा के कोषाध्यक्ष भी बदले
- यशवंत जैन, नवीन मारकंडे और अखिलेश सोनी बनाए गए महामंत्री
- कोषाध्यक्ष में नंदन जैन की जगह राम गर्ग को दी गई जिम्मेदारी
- हेमंत पाणिग्रही बनाए गए मीडिया संयोजक
छत्तीसगढ़ भाजपा की नई टीम, बनाए गए तीन नए महामंत्री
छत्तीसगढ़ में साल 2023 में नई सरकार बनने के बाद से भाजपा संगठन ने प्रदेश अध्यक्ष पद पर अरुण साव की जगह किरण सिंह देव की नियुक्ति की थी. इसके बाद चुनावी प्रक्रिया के बाद फिर से किरण सिंह देव को ही प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया. तब से नए पदाधिकारी की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं थीं. बुधवार को हुए ऐलान के मुताबिक यशवंत जैन, अखिलेश सोनी और नवीन मारकंडे को पार्टी का महामंत्री बनाया गया है.
राहुल टिकरिया बने प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के नए अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी राम गर्ग को दी गई है. छत्तीसगढ़ भाजपा युवा मोर्चा का नया प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया को बनाया गया है. प्रदेश भाजपा मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी हेमंत पाणिग्रही को दी गई है. बता दें कि भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष रवि भगत की बीते दिनों पार्टी के खिलाफ नाराजगी खुलकर सामने आई थी. सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री को टारगेट करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट भी किए थे. इसके बाद अब उन्हें पद से हटा दिया गया है और नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है.
ये भी पढ़े: Durg: जमीन घोटाला मामले में बड़ा एक्शन, दो पटवारी सस्पेंड, 7 से अधिक पटवारियों का तबादला