CG Monsoon Session 2026: 13 जुलाई से छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, 5 दिनों तक चलेगा सदन

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होकर 17 जुलाई तक चलेगा. 5 दिनों तक चलने वाले इस सत्र में कुल 5 बैठकें होंगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 से 17 जुलाई तक चलेगा

Chhattisgarh Assembly Monsoon Session: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) विधानसभा के मानसून सत्र के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है. मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होकर 17 जुलाई तक चलेगा. 5 दिनों तक चलने वाले इस सत्र में कुल 5 बैठकें होंगी, जिनमें प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य और वित्तीय मामलों चर्चा होगी. 

अधिसूचना के मुताबिक, पहले 4 दिनों तक प्रश्नोत्तर काल और शासकीय कार्य निर्धारित किए गए हैं. वहीं अंतिम दिन 17 जुलाई को प्रश्नोत्तर और शासकीय कार्यों के साथ गैर-शासकीय कार्य भी लिए जाएंगे. इस दौरान साय सरकार सदन में कई अहम प्रस्ताव ला सकती है. हालांकि इसके बारे में सरकार की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है.

Advertisement

5 दिन विधानसभा में क्या-क्या होगा

  • सोमवार, 13 जुलाई: प्रश्नोत्तर और शासकीय कार्य
  • मंगलवार, 14 जुलाई: प्रश्नोत्तर और शासकीय कार्य
  • बुधवार, 15 जुलाई: प्रश्नोत्तर और शासकीय कार्य
  • गुरुवार, 16 जुलाई: प्रश्नोत्तर और शासकीय कार्य
  • शुक्रवार,17 जुलाई: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य और अंतिम ढाई घंटे अशासकीय कार्य (निजी संकल्प एवं विधेयक)

बजट सत्र में ये बिल हुआ था पास

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र 2026 में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 पास हुआ था. इसके अलावा परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने के लिए छत्तीसगढ़ परीक्षा गड़बड़ी रोकथाम और स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड बिल 2026 (SSB) भी पास हुआ था. 

ये भी पढ़ें: एमपी के दो टीआई समेत 90 पुलिसवालों पर FIR! फर्जी ड्रग्स केस में राजस्थान की चौमहला कोर्ट ने दिए आदेश

ये भी पढ़ें: Gwalior में आधी रात को बैंक में घुसा चोर, पुलिस वाहन का सायरन सुनते ही भागा, CCTV से पकड़ा गया आरोपी