CGPSC Mains Exam 2025: सीजीपीएससी अभ्यर्थियों को राहत; शेड्यूल बदला, अब जून में होगा मेन्स एग्जाम

CGPSC Mains Exam 2025: सीजीपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा‑2025 की तारीखों में बदलाव. अब परीक्षा 6 से 9 जून 2026 तक होगी. संशोधित शेड्यूल जारी. पढ़िए पूरी खबर.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
CGPSC Mains Exam 2025: सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा 2025 तिथियों में बदलाव

CGPSC Mains Exam 2025: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की तैयारी कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. अभ्यर्थियों की मांग को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा‑2025 की तिथियों में बदलाव का निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार ने परीक्षा कार्यक्रम को आगे बढ़ाकर उम्मीदवारों को अतिरिक्त तैयारी का समय दिया है. संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब यह परीक्षा मई की बजाय जून 2026 में आयोजित होगी. आयोग द्वारा नया शेड्यूल जारी किए जाने से परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों में संतोष और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है.

मई की जगह अब जून में होगी परीक्षा

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) द्वारा पहले राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की तिथि 16 से 19 मई 2026 निर्धारित की गई थी. अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 6, 7, 8 और 9 जून 2026 को आयोजित की जाएगी.

Advertisement

CGPSC Mains Exam 2025: परीक्षा की तारीखों में बदलाव

पांच जिलों में होंगे परीक्षा केंद्र

आयोग के अनुसार, मुख्य परीक्षा का आयोजन अंबिकापुर (सरगुजा), बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर (बस्तर) और रायपुर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. सभी तिथियों पर परीक्षाएं तय समय-सारणी के अनुसार होंगी.

CGPSC Mains Exam 2025: सीजीपीएससी परीक्षा की डेट्स में बदलाव

दो पालियों में होगी लिखित परीक्षा

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी. पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी.

विषयवार परीक्षा कार्यक्रम

6 जून को पहली पाली में भाषा का पेपर और दूसरी पाली में निबंध लेखन की परीक्षा होगी. 7 जून को सामान्य अध्ययन‑1 और सामान्य अध्ययन‑2, 8 जून को सामान्य अध्ययन‑3 और सामान्य अध्ययन‑4 की परीक्षा आयोजित होगी. 9 जून को अंतिम दिन सामान्य अध्ययन‑5 का पेपर सुबह 9 से 12 बजे तक एक पाली में होगा.

एडमिट कार्ड ऑनलाइन मिलेंगे

परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 10 दिन पूर्व आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे. आयोग ने साफ किया है कि किसी भी अभ्यर्थी को व्यक्तिगत रूप से प्रवेश पत्र या एसएमएस नहीं भेजा जाएगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें : CGPSC Result: इन बदलावों के साथ प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित, यहां देखें लिस्ट

यह भी पढ़ें : बरगी डैम क्रूज हादसे के बाद CM मोहन सख्त; पीड़ितों से मुलाकात, अब MP में एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए बनेगी SOP

यह भी पढ़ें : जनगणना में बेहतर काम पर मिलेगा इनाम; कलेक्टर के साथ फैमिली डिनर और मूवी टिकट पाने का मौका

Advertisement

यह भी पढ़ें : शादी विवाद में भीड़ ने 2 साल की मासूम को कुचला; गर्दन में पैर पड़ने से मौत, छतरपुर से झकझोर देने वाली घटना