Chhattisgarh Nagar Nikay Chunav: छत्तीसगढ़ में नगर निकाय चुनाव (Chhattisgarh Nagar Nikay Election) के लिए 11 फरवरी यानी मंगलवार को वोट डाले जाएंगे. इस दौरान प्रदेश की 10 नगर निगम (Nagar Nigam) और 48 नगर पालिका (Nagar Palika) की सरकार चुनने के लिए वोट डाले जाएंगे. इस दौरान बस्तर की एक नगर निगम और 8 नगर पालिकाओं के लिए भी वोट डाले जाएंगे. बस्तर के जिस नगर निगम के लिए वोट डाले जाएंगे, वह जगदलपुर है. वहीं, बस्तर संभाग में जिन नगर पालिकाओं के लिए वोट डाले जाएंगे, वे दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा, कोंडागांव, कांकेर, बचेली और किरंदुल हैं.
बस्तर में कांग्रेस को साख बरकरार रखने की चुनौती
बस्तर के नगर निकायों की बात करें तो फिलहाल यहां एक तरह से कांग्रेस का एकतरफा राज है. बस्तर संभाग की जगदलपुर नगर निगम में पिछली बार कांग्रेस ने बाजी मारी थी. यहां कांग्रेस की सफिरा साहू मेयर पद के लिए चुनी गई थी. इस बार कांग्रेस की ओर से एक बार फिर सफिरा साहू मेयर पद की उम्मीदवार हैं. वहीं, भाजपा ने संजय पाण्डेय को मेदान में उतार रखा है.
- नगर निगम - 01 (जगदलपुर)
- मेयर- सफिरा साहू (कांग्रेस)
- प्रत्याशी - संजय पाण्डेय (भाजपा)
- प्रत्याशी- मलकीत सिंह गेन्दू (कांग्रेस)
बस्तर संभाग की 8 में से सात पर है कांग्रेस का कब्जा
बस्तर संभाग की नगर पालिकाओं की बात करें, तो यहां 7 नगर पालिकाओं पर कांग्रेस का कब्जा है, जबकि एक नगर पालिका पर भाजपा का कब्जा है. बस्तर में दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा, कोंडागांव, कांकेर, बचेली और किरंदुल नगर पालिका हैं.
नगर पालिका कांकेर
- अध्यक्ष - सरोज ठाकुर (कांग्रेस)
- प्रत्याशी - अरुण कौशिक (भाजपा)
- प्रत्याशी - जितेंद्र ठाकुर (कांग्रेस)
नगर पालिका कोंडागांव
- अध्यक्ष - वर्षा साहू (कांग्रेस)
- प्रत्याशी - नरपति पटेल (भाजपा)
- प्रत्याशी - नरेंद्र देवांगन (कांग्रेस)
- प्रत्याशी - नीलकंठ - निर्दलीय(बागी भाजपा)
नगर पालिका सुकमा
- अध्यक्ष - जगन्नाथ राजू साहू ( कांग्रेस)
- प्रत्याशी - हूंगा राम मरकाम (भाजपा)
- प्रत्याशी - कन्या दुग्गे (कांग्रेस)
नगर पालिका बीजापुर
- अध्यक्ष - बेनूर रावतिया (कांग्रेस)
- प्रत्याशी - गीता सोम पुजारी (भाजपा)
- प्रत्याशी - सुनीता जितेंद्र हेमला (कांग्रेस)
नगर पालिका नारायणपुर
- अध्यक्ष - सुनीता मांझी (कांग्रेस)
- प्रत्याशी - इंदिरा प्रसाद बघेल (भाजपा)
- प्रत्याशी - सुनीता मांझी (कांग्रेस)
नगर पालिका दंतेवाड़ा
- अध्यक्ष - पायल गुप्ता (भाजपा)
- प्रत्याशी - सुमित्रा शोरी (कांग्रेस)
- प्रत्याशी - पायल गुप्ता (भाजपा)
नगर पालिका बचेली
- अध्यक्ष- पूजा साव (कांग्रेस)
- प्रत्याशी - राजीव जायसवाल (भाजपा)
- प्रत्याशी -पूजा साव (कांग्रेस)
नगर पालिका किरंदुल
- अध्यक्ष - मृणाल राय (कांग्रेस)
- प्रत्याशी - रूबी सिंह (भाजपा)
- प्रत्याशी - राजेन्द्र कौर (कांग्रेस)
यह भी पढ़ें- CG Nikay Election: छत्तीसगढ़ में 173 निकायों के लिए कल डाले जाएंगे वोट, जानें क्या है पूरी तैयारी
बस्तर संभाग की नगर पंचायतों की बात करें तो भाजपा और कांग्रेस में लगभग 50-50 का मामला है. दरअसल, बस्तर संभाग में 11 नगर पंचायत हैं. इसमें से 5 पर कांग्रेस का कब्जा है और 6 नगर पंचायतों पर भाजपा का कब्जा है. अब देखना ये कि कांग्रेस अपनी साथ बरकरार रख पाती है. या भाजपा राज्य की सत्ता पर काबिज होने के बाद नगर निकायों पर भी कब्जा जमा लेगी.
यह भी पढ़ें- CG Nikay Chunav: छत्तीसगढ़ में 'शहरों की सरकार' के लिए मतदान कल, एक क्लिक में जानिए हर जरूरी बात