CG Budget 2026 Big Announcements: छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 24 फरवरी को विधानसभा में बजट पेश किया गया. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का 1 लाख 72 हजार करोड़ का बजट पेश किया. ज्ञान और गति के बाद इस बार के बजट की थीम संकल्प रखी गई है.
SANKALP (संकल्प) थीम का मतलब क्या?
- S- समावेशी विकास
- A- आधोसरचना
- N- निवेश
- K- कुशल मानव संसाधन
- A- अन्तोदय
- L- लाइवलीहुड
- P- पॉलिसी से परिणाम तक
बच्चियों को डेढ़ लाख रुपए
संकल्प थीम पर पेश किए गए बजट में सरकार की ओर से कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रानी दुर्गावती योजना का ऐलान किया, इसके तहत बच्चियों के 18 वर्ष का पूरा होने पर डेढ़ लाख रुपए की राशि दी जाएगी. किसानों के लिए ब्याज मुक्त कर्ज देने की घोषणा की गई. साथ ही प्रदेश में 250 महतारी सदन बनाने की घोषणा की गई है, इसके लिए 75 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.
23 नए उद्योग खोलने का ऐलान
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट भाषण में प्रदेश में 23 नए उद्योग खोलने का ऐलान किया गया है. इससे प्रदेश में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, प्रदेश के युवाओं को नौकरी की तलाश में बाहर नहीं जाना होगा. उधोग विभाग का बजट 775 करोड़ किया गया है, पहले यह 248 करोड़ था. प्रदेश में 5 नालंदा लाइब्रेरी भी खोली जाएंगी, इसके लिए 22 करोड़ का प्रावधान किया गया है. बजट में मुख्यमंत्री लखपति दीदी भ्रमण योजना लागू करने की भी घोषणा की गई है.