बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में आम लोगों की मूलभूत समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए शुरू की गई निदान 1100 हेल्पलाइन सेवा को लेकर शिकायतों के लंबित रहने की स्थिति सामने आ रही है. निर्धारित समय सीमा में समाधान नहीं होने से कई नागरिकों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए बार-बार निगम कार्यालय या संबंधित विभाग के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं.
इन समस्याओं को लेकर होती है शिकायत
निदान 1100 के माध्यम से शहर के अलग-अलग वार्डों से आवारा कुत्तों और मवेशियों, पाइपलाइन लीकेज, पेयजल आपूर्ति, नाली सफाई, कचरा उठाव और स्ट्रीट लाइट जैसी शिकायतें दर्ज की जाती हैं. इसके अलावा सड़क मरम्मत, अतिक्रमण, भवन निर्माण अनुमति, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़ी समस्याएं भी इस व्यवस्था के जरिए दर्ज की जा सकती हैं.
रक्षाबंधन: महिलाओं ने बनाई सब्जी के बीजों वाली राखी; त्योहार के बाद गमले में उगेगी भिंडी-टमाटर
कागजों पर समाधान, जमीन पर परेशानी
शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया में देरी को लेकर नागरिकों का कहना है कि कुछ मामलों में पोर्टल पर शिकायत के निराकरण की स्थिति दर्ज होने के बावजूद समस्या का वास्तविक समाधान होने में समय लग रहा है. वहीं, बड़ी संख्या में शिकायतें लंबित होने से नई शिकायतों के समय पर निराकरण को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.
3 करोड़ कोई लेने को तैयार नहीं: ऑटो चालक और PWD इंजीनियर के इनकार के बाद अब SIT कर रही जांच
शिकायतों का समाधान करने के निर्देश
निगम प्रशासन का दावा है कि शिकायतों के निराकरण को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को समय-समय पर निर्देश दिए जाते रहे हैं. नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने भी निदान 1100 से प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा करने और लंबित मामलों का जल्द निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.