बिलासपुर में बवाल, दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव से तनाव; कलेक्टर-एसएसपी ने संभाली कमान

बिलासपुर में सोशल मीडिया पोस्‍ट पर हुए बवाल के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है. एसएसपी ने बताया कि मारपीट की शुरुआत और पथराव तक की पूरी जांच की जा रही है. दोनों पक्षों से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रहे हैं, जांच के बाद कार्रवाई करेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
bilaspur clash stone pelting

छत्‍तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के खपरगंज में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर शुरू हुआ विवाद शुक्रवार देर रात दो पक्षों की भिड़ंत और पथराव तक पहुंच गया. मारपीट और गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ा क‍ि दोनों पक्ष आमने-सामने आए गए और फ‍िर जमकर पथराव होने लगा. घटना में कुछ लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है. 

दरअसल, सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हालात संभालने के प्रयास शुरू किए. मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके बुलाया गया और खपरगंज समेत आसपास के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई. पुलिस की त्वरित कार्रवाई कर स्थिति को जल्द ही नियंत्रण में ले लिया, जिससे मामला बढ़ने से टल गया. 

Advertisement

हालात पूरी तरह सामान्‍य 

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह सहित पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. स्थिति पूरी तरह सामान्य होने तक वरिष्ठ अधिकारी कोतवाली थाने में ही मौजूद रहे.

अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बिलासपुर की पहचान आपसी भाईचारे और सौहार्द से है, इसे खराब करने की किसी भी कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.  उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की.

किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा 

एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि मारपीट और पथराव की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाल लिया था और अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. उन्होंने कहा कि पुरानी दुश्मनी या निजी विवाद को शहर का माहौल खराब करने के लिए इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

नेपाल की बाढ़ में भोपाल के एक ही परिवार के 29 लोग लापता, 'बचने के लिए पहाड़ पर जा रहे...' कॉल पर कहा था

Advertisement

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट के बाद आई प्रतिक्रिया, मारपीट की शुरुआत और पथराव तक की पूरी जांच की जा रही है. दोनों पक्षों से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. खपरगंज समेत आसपास के इलाकों में पुलिस की गश्त लगातार जारी है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अफवाह फैलाने, भड़काऊ पोस्ट करने या शहर का माहौल बिगाड़ने की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

नेपाल बाढ़: विदिशा के डॉक्‍टर की बेटी स्वाती और NGDC के जीएम की बहन डॉ. मीना लापता, परिवार परेशान

Advertisement
Topics mentioned in this article