Naxalite Arrest: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा एक्शन,  इनामी महिला नक्सली समेत चार माओवादी गिरफ्तार

Chhattisgarh News: नक्सल प्रभावित इलाके में सुरक्षा बलों ने बड़ी कामयाबी हासिल की. एक इनामी महिला नक्सली को पकड़ने में कामयाबी मिली.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पुलिस के हत्थे चढ़ी इनामी नक्सली

Action against Naxalite: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के नक्सल प्रभावित बीजापुर (Bijapur) जिले में सुरक्षा बलों ने पांच लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली (Naxalite) समेत चार माओवादियों को गिरफ्तार किया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के भैरमगढ़ और मिरतुर थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग कार्रवाइयों में चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया. जिले में नक्सल विरोधी अभियान (Anti Naxal Operations) के दौरान डीआरजी बीजापुर और भैरमगढ़ थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में केशकुतुल गांव के जंगल से बोमड़ा कवासी (32) और सुक्को कुंजाम (30) को गिरफ्तार किया.

ये भी पढ़ें :- Kisan Samman Program: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज ने शुरू की 'लाडली' बहनों के लिए नई योजना, जानें किन राज्यों में महिलाओं को होगा फायदा

Advertisement

बरामद किए गए आपत्तिजनक सामान

सुरक्षा बलों को गिरफ्तार किए गए नक्सलियों के पास से टिफिन बम, जिलेटिन स्टीक, माओवादी पर्चे और इलेक्ट्रिक फ्यूज वायर बरामद हुए. क्षेत्र के बिरियाभूमि के जंगल में सुरक्षाबलों ने एक महिला नक्सली, मिरतुर एलओएस की कमांडर गल्लो वेक्को (26) को पकड़ लिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली के सिर पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था. एक अन्य मामले में सुरक्षा बलों ने मिरतुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत फुलादी और जप्पेमरका गांव के मध्य जंगल से महिला नक्सली समीला उईका (25) को गिरफ्तार किया.

ये भी पढ़ें :- Baloda Bazar: बलौदाबाजार में फिल्मी स्टाइल में की थी लाखों रुपये की लूट, दो माह बाद दो आरोपी ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

Topics mentioned in this article