बस्तर के नए आईजी होंगे बद्रीनारायण मीणा, राष्ट्रपति पदक से हो चुके हैं सम्मानित

छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने वर्ष 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी बद्रीनारायण मीणा को बस्तर संभाग का नया IG नियुक्त किया है. यह फैसला पूर्व बस्तर आईजी सुंदरराज पी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर एनआईए (NIA) का आईजी बनाए जाने के बाद लिया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने बस्तर संभाग के नए पुलिस महानिरीक्षक के नाम का ऐलान कर दिया है. साल 2004 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस बद्री नारायण मीणा को बस्तर का नया पुलिस आईजी बनाया गया है. दरअसल, बस्तर आईजी सुंदरराज पी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर NIA का आईजी बनाए जाने के बाद बस्तर में नए पुलिस आईजी के नाम की सुगबुगाहट तेज थी. इसी कड़ी में गुरुवार को छत्तीसगढ़ सरकार ने नए आईजी के तौर पर बद्रीनारायण मीणा की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया.

बद्रीनारायण मीणा इससे पहले बिलासपुर रेज और दुर्ग रेंज के आईजीपी रह चुके हैं. फिलहाल, वह पुलिस मुख्यालय (PHQ), नवा रायपुर में पुलिस महानिरीक्षक (IGP) - प्रशासन और चयन के पद पर कार्यरत थे. मीणा को पुलिस सेवा में उनकी उत्कृष्ट और विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित से सम्मानित किया जा चुका है. यह सम्मान उन्हें 2023 में मिला था.

Advertisement

2004 बैच के हैं अधिकारी

बस्तर रेंज के नए आईजी बद्रीनारायण मीणा राजस्थान के जयपुर के रहने वाले हैं. साल 2004 में यूपीएससी की परीक्षा पास करने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर मिला था. बद्रीनारायण मीणा को छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में काम करने का अनुभव है.

यह भी पढ़ें- 'कोरिया में तीन लोगों को जिंदा जलाने के आरोपियों को है राजनीतिक संरक्षण', बघेल ने की  CBI जांच की मांग

आईपीएस बद्रीनारायण के पिता जनगणना विभाग में कार्यरत थे. बद्रीनारायण मीणा ने अपनी स्कूली शिक्षा जयपुर के सनफ्लावर पब्लिक स्कूल और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोद्दार से पूरी की. इसके बाद उन्होंने साल 2000 में राजस्थान कॉलेज, जयपुर से बीए की डिग्री हासिल की. उन्होंने साल 2001 में पहली बार यूपीएससी की परीक्षा दी और अपनी कड़ी मेहनत के बदौलत 2004 में आईपीएस अधिकारी बने.

यह भी पढ़ें- क्लाइमेट चेंज से अगली पीढ़ी पर मंडराया संकट, मां के गर्भ में बच्चों की ग्रोथ रोक रही है जानलेवा गर्मी

Advertisement