छत्तीसगढ़: टीचर पर छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप, जब शिकायत लेकर पहुंचे परिजन तो समर्थकों से पिटवाया

जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव ने बताया BEO की निगरानी में 5 सदस्यीय जांच टीम बनाई गई है. शिक्षा विभाग और पुलिस दोनों स्तर पर जांच जारी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बलरामपुर स्वामी आत्मानंद स्कूल के टीचर पर गंभीर आरोप.
NDTV

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में टीचर पर स्कूल की छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगा है. आरोप है कि जब छात्रा के परिजन शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे तो शिक्षक ने अपने समर्थकों से परिजनों को पिटवा दिया. इस मामले की शिकायत पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच कर रही है.

दरअसल, मामला रघुनाथनगर क्षेत्र में स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल से जुड़ा है. आरोप है कि व्यायाम शिक्षक छात्रा को अश्लील मैसेज भेजता था. छात्रा ने कई बार मना किया और आपत्ति भी जताई, लेकिन टीचर मैसेज करता था. फिर छात्रा ने टीचर की शिकायत परिजनों से की और वो इस मामले को लेकर स्कूल में आपत्ति दर्ज कराने पहुंचे.

Advertisement

आरोप है कि स्कूल में शिक्षक ने अपने समर्थकों के जरिए परिजनों पर हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि इस दौरान शिक्षक के समर्थकों ने परिजन की लोहे की रॉड से पिटाई कर दी. फिर मामला पुलिस तक पहुंच गया.

बीईओ की निगरानी में बनी जांच टीम

मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव ने बताया कि बीईओ की निगरानी में पांच सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है, जो पूरे मामले की जांच करेगी. शिक्षा विभाग और पुलिस दोनों स्तर पर मामले की जांच जारी है. अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि छात्रा को भेजे गए कथित अश्लील संदेश और परिजनों के साथ हुई मारपीट के आरोपों में कितनी सच्चाई है और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- साली के प्यार में अंधे जीजा ने की साढ़ू की हत्या, जेवर देने के बहाने बुलाया और घोंप दिया चाकू