Balrampur Opium Cultivation: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले (Balrampur Afeem Ki Kheti) से नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है. कुसमी थाना क्षेत्र के त्रिपुरा गांव के सर्ना टोली में बड़े पैमाने पर अफीम की अवैध खेती का खुलासा हुआ है. सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी. एनडीटीवी की टीम भी ग्राउंड जीरो पर पहुंची और पूरे मामले का जायजा लिया. इस मामले में प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस भी हमलावर है. पूर्व सीएम ने एक वीडियो जारी करते हुए लिखा है कि "बलरामपुर में जहां अफ़ीम पकड़ी गई है, उस गांव के सरपंच को सुनिए. सरपंच का कहना है कि यहाँ अफ़ीम की खेती होने की सूचना उसने जनवरी में ही पुलिस को दी थी. लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई."
बहुत छिप लिए 'सुशासन' की आड़ में
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 10, 2026
अब आ चुके हो जनता की रडार में...
"सूखा नशा" ही "सुशासन" है! pic.twitter.com/S6ruVCwsjR
शांत और बीहड़ इलाके में फल‑फूल रहा था अवैध कारोबार
त्रिपुरा गांव के सरना टोली में लंबे समय से अफीम की खेती किए जाने की जानकारी सामने आ रही है. शांत, बीहड़ और दुर्गम इलाके का फायदा उठाकर अफीम की फसल को चुपके से उगाया जा रहा था. जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और खेतों में तैयार फसल को नष्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी.

Balrampur Afeem Ki Kheti: अफीम की फसल
बताया गया कि सैकड़ों मजदूरों की मदद से पौधों को उखाड़ा जा रहा है.
गृहमंत्री विजय शर्मा इस्तीफ़ा दें!!
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 10, 2026
बलरामपुर में जहां अफ़ीम पकड़ी गई है, उस गांव के सरपंच को सुनिए.
सरपंच का कहना है कि यहाँ अफ़ीम की खेती होने की सूचना उसने जनवरी में ही पुलिस को दी थी. लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई.
देश और प्रदेश देख रहा है जिस तरीके से दुर्ग में भाजपा… https://t.co/LX1SueLtRe pic.twitter.com/RFBXNGuFMZ
दुर्गम जंगलों के भीतर छिपाई गई थी अफीम की खेती
जब टीम ग्राउंड जीरो पर पहुंची तो देखा कि घने जंगलों और कटीली झाड़ियों के बीच अफीम की खेती की गई थी, जिसे छिपाने की पूरी कोशिश की गई थी. खेतों को ऐसे इलाकों में तैयार किया गया था, जहां आम लोगों का पहुंचना बेहद मुश्किल है. फिलहाल प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि इस खेती के पीछे कौन लोग शामिल हैं और इस नेटवर्क को कैसे संचालित किया जा रहा था.

Balrampur Afeem Ki Kheti: अफीम की खेती
अफीम की फसल को नष्ट करने की कार्रवाई जारी : पुलिस
मौके पर प्रशासनिक अमला लगातार फसल को नष्ट कर रहा है. कई एकड़ क्षेत्र में फैली अफीम की खेती को चरणबद्ध तरीके से उखाड़ा जा रहा है. अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच के बाद पूरे प्रकरण में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Balrampur Afeem Ki Kheti: पुलिस ने क्या कहा?
फिलहाल प्रशासन द्वारा अफीम की फसल को नष्ट करने की कार्रवाई जारी है और पूरे मामले में आगे की जांच की जा रही है. अब देखना होगा कि इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर कब तक कार्रवाई होती है.
यह भी पढ़ें : अफीम खेती पर सियासत तेज; ताम्रध्वज साहू ने छत्तीसगढ़ सरकार पर लगाए आरोप, पूर्व गृह मंत्री बोले- इंटेलिजेंस फेल
यह भी पढ़ें : PM Kisan की 22वीं किस्त; छत्तीसगढ़ के 24.71 लाख से अधिक किसानों को 498.83 करोड़ रुपये की सौगात
यह भी पढ़ें : Naxal Free India: छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों का सरेंडर; सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, जानिए कितना था इनाम?
यह भी पढ़ें : EV Policy MP: चार्जिंग स्टेशन पर 30% तक अनुदान; इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए ऐसे करें आवेदन