Arpa Festival 2026: अरपा महोत्सव में मुख्यमंत्री साय ने भूपेश बघेल किया बड़ा हमला, बोले—जनता ने कांग्रेस को नकारा

Arpa Festival 2026: अरपा महोत्सव के मंच से मुख्यमंत्री साय ने जहां विपक्ष पर तीखा प्रहार किया, वहीं विकास, सामाजिक योजनाओं और पर्यटन को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं को भी सामने रखा. उनके बयानों से साफ है कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की राजनीति और विकास-दोनों मोर्चों पर मुकाबला और तेज होने वाला है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

छत्तीसगढ़ के अरपा महोत्सव में शामिल होने पेंड्रा पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंच से जमकर सियासी तेवर दिखाए. इसके अलावा, मीडिया से बातचीत में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस पर करारा हमला किया. उन्होंने कहा कि लगातार चुनावी हार के बाद कांग्रेस की राजनीतिक पकड़ कमजोर होती जा रही है. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि विधानसभा, लोकसभा, नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों के नतीजे साफ संकेत देते हैं कि जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है.

छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के बयानों से साफ झलकता है कि वे चुनावी नतीजों को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है और उनकी सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री ने यह भी जोड़ा कि लगातार हार के बाद कांग्रेस की स्थिति और सोच दोनों प्रभावित हुई हैं.

नक्सलवाद पर भी साधा निशाना

नक्सलवाद के मुद्दे पर मुख्यमंत्री साय ने पूर्ववर्ती सरकारों पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 से पहले देश में नक्सल गतिविधियों का बड़ा हिस्सा छत्तीसगढ़ में केंद्रित था. अगर पहले प्रभावी रणनीति और ठोस कार्रवाई होती, तो हालात इतने गंभीर नहीं होते. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि वर्तमान सरकार और केंद्र के समन्वय से अब नक्सलवाद समाप्ति की दिशा में निर्णायक कदम उठाए जा रहे हैं.

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना बनी रिकॉर्ड होल्डर

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 10 फरवरी को प्रदेशभर में 6 हजार से अधिक जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया है. उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज में समानता, एकता और बेटियों के सम्मान का प्रतीक है और इसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- अरपा महोत्सव 2026: जीपीएम जिले का 6वां स्थापना दिवस, मुख्यमंत्री साय ने दी 100 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई उद्योग नीति की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें इतिहास और पर्यटन को विशेष महत्व दिया गया है. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के साथ-साथ बस्तर, जशपुर और सरगुजा जैसे क्षेत्रों को पर्यटन और सांस्कृतिक विकास से जोड़ा गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें-  CG Police: जिसे करनी थी कानून की पहरेदारी, वह सिपाही सड़क पर नशे में मिला धुत, वीडियो वायरल

Topics mentioned in this article