Maa Mahamaya Airport: छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य सरगुजा संभाग के अंबिकापुर जिले के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि आज यानी 30 मार्च से मां महामाया अंबिकापुर एयरपोर्ट से दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा का शुभारंभ होने जा रही है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज से शुरू हो रहे दिल्ली-कोलकाता सीधी विमान सेवा का वर्चुअली शुभारंभ करेंगे
ये भी पढ़ें-अगले 5 दिन में छत्तीसगढ़ में शून्य हो जाएंगे नक्सली? कांकेर जिले में आज फिर 6 माओवादी कर सकते हैं सरेंडर
प्रधानमंत्री मोदी ने किया था मां महामाया एयरपोर्ट का उद्घाटन
गौरतलब है गत 20 अक्टूबर 2024 सरगुजा संभाग में स्थित मां महामाया एयरपोर्ट का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था. करीब 365 एकड़ में फैले और लगभग ₹80 करोड़ की लागत से विकसित एयरपोर्ट सरगुजा को देश के प्रमुख शहरों से जोड़ता है. माना जा रहा है यह केवल हवाई सेवा नहीं, बल्कि संभाग की प्रगति की नई उड़ान है. शायद यही वजह कि जिला प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों और आम जनता को आमंत्रित किया है.
सरगुजा सांसद ने सीधी उड़ान सेवा को बताया ऐतिहासिक पल
मां महामाया एयरपोर्ट से दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा के शुभारंभ पर प्रतिक्रिया देते हुए सरगुजा सांसद चिंतामणि ने कहा यह एक ऐतिहासिक पल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कहा अब सही दिशा में कार्य हो रहा है. सरगुजा से सीधी विमान सेवा की शुरूआत पर पूर्व डिप्टी सीएम टीएमस सिंह ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने अंबिकापुर से विमान सेवा के विस्तार का स्वागत किया.