विज्ञापन
This Article is From Feb 13, 2026

पशुधन विकास की दिशा में अदाणी फाउंडेशन की अनोखी पहल, 2062 पशुओं का इलाज, 334 किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

पशुधन विकास की दिशा में अदाणी फाउंडेशन ने अनोखी पहल की. दरअसल, पुसौर में पशुधन प्रबंधन में सुधार के लिए 10 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 334 ग्रामीण शामिल हुए. इस दौरान 2062 पशुओं का किया इलाज किया गया, जबकि 334 किसानों को प्रशिक्षित किया गया.

पशुधन विकास की दिशा में अदाणी फाउंडेशन की अनोखी पहल, 2062 पशुओं का इलाज, 334 किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

अदाणी फाउंडेशन द्वारा रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड में पशुधन विकास, उन्नत नस्ल प्रोत्साहन और डेयरी प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न सामुदायिक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं. इस पहल का मुख्य उद्देश्य सयंत्र के परिधीय ग्रामों में पशुधन स्वास्थ्य, वैज्ञानिक पशुपालन और चारा प्रबंधन को बढ़ावा देकर पशुपालकों की आजीविका में सुधार लाना है. इसी क्रम में वर्ष 2025–26 के दौरान कई महत्वपूर्ण गतिविधियों का प्रभावी आयोजन किया गया.

2062 पशुओं का किया गया इलाज

इस वर्ष कुल 19 पशु स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुए, जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों के 2062 पशुओं की जांच और उपचार किया गया. वहीं 2820 पशुओं का डिवर्मिंग किया गया. इन शिविरों में 387 बांझ पशुओं की पहचान की गई, जिनमें से 219 पशुओं का उपचार किया गया.

ग्रामीणों ने क्या कहा?

ग्रामीणों ने बताया कि अब पशु स्वास्थ्य सेवाएं गांवों तक पहुंच रही हैं, जिससे उपचार के लिए दूरी तय करने की आवश्यकता कम हो गई है और पशुपालन अधिक सुगम हुआ है.

Latest and Breaking News on NDTV

10 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए

पशुधन प्रबंधन में सुधार के लिए 10 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 334 ग्रामीणों (144 पुरुष और 190 महिलाओं) ने सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई. ये प्रशिक्षण छोटे भंडार, सरवानी, जेवरीडीह, अमलीभौना, कोटमरा, अमलीपाली, चिखली, रैबार, सूपा और कारिछापर जैसे ग्रामों में हुए. प्रशिक्षण में पशुपालकों को स्वास्थ्य प्रबंधन, रोग नियंत्रण, नस्ल सुधार, आहार प्रबंधन और डेयरी तकनीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई.

कराए गए 483 कृत्रिम गर्भाधान

नस्ल सुधार के क्षेत्र में वर्ष 2025-26 के दौरान 483 कृत्रिम गर्भाधान कराए गए, जिनसे अब तक 221 उन्नत नस्ल के बछड़े जन्मे हैं, जिनमें 180 बछिया शामिल हैं. ये भविष्य में दुग्ध उत्पादन की क्षमता बढ़ाने में सहायक होंगी. चारा संवर्द्धन के लिए छह ग्रामों के 50 पशुपालकों को 200 किलोग्राम बरसीम और 50 किलोग्राम ओट्स वितरित किए गए. इस वर्ष कुल 80 पशुपालक प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हुए.

परियोजना के प्रारंभ वर्ष 2022 से जनवरी 2026 तक कुल 45 पशु स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से 9104 पशुओं की जांच और उपचार किया जा चुका है, जबकि 49 प्रशिक्षण कार्यक्रमों में 1970 किसानों ने सहभागिता की है. ग्रामीणों ने इन कार्यक्रमों को पशु स्वास्थ्य, दुग्ध उत्पादन और आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए उपयोगी बताया है.

Latest and Breaking News on NDTV

रुचिदा और रैबार के पशुपालकों भरत लाल साहू, मोहन लाल साहू, हिराधर पटेल, टेकरम पटेल, गणपत सिदार और दिनमणि सिदार ने कहा कि इन शिविरों और प्रशिक्षणों से उन्हें पशुपालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो रही हैं.

अदाणी फाउंडेशन के प्रतिनिधि ने बताया कि संस्था का उद्देश्य पशुधन स्वास्थ्य, नस्ल सुधार और डेयरी प्रबंधन को मजबूत बनाकर ग्रामीण समुदाय की आजीविका को सुदृढ़ करना है. उन्होंने कहा कि फाउंडेशन आने वाले समय में सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और अधिक संख्या में पशुपालकों को तकनीकी समर्थन उपलब्ध कराने पर कार्य करेगा. कार्यक्रमों के सफल संचालन में बायफ संस्था के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार और बिकास बराल, एआई टेक्नीशियन, पशु सखी और फाउंडेशन की टीम सदस्य निधि सेन और सोमप्रभा गोस्वामी का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

छत्तीसगढ़ में अदाणी फाउंडेशन की अन्य पहलें

अदाणी फाउंडेशन छत्तीसगढ़ में शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, आजीविका वृद्धि, बुनियादी ढांचा विकास, खेल और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में सतत रूप से कार्य कर रहा है. रायगढ़, कोरबा, सरगुजा और बालोदाबाज़ार सहित कई जिलों में नीगम और फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के माध्यम से स्कूली बच्चों के लिए शिक्षा सहायता, स्वास्थ्य जांच, पोषण कार्यक्रम, स्वच्छता पहल, महिला समूहों की आय वृद्धि परियोजनाएं, युवाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण, किसान क्लब, जल संरक्षण कार्य और ग्रामीण विकास से जुड़े अनेक प्रयास निरंतर जारी हैं. फाउंडेशन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के ग्रामीण समुदायों के जीवन स्तर में सुधार लाना और उन्हें दीर्घकालिक विकास से जोड़ना है.

ये भी पढ़ें: चैतन्य बघेल की राजनीति में एंट्री! सियासी गलियारों में हलचल तेज, बीजेपी ने कसा तंज, कहा- 'कांग्रेस में वंशवाद'

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com