विज्ञापन
This Article is From Feb 17, 2024

Petrol-Diesel Price: मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, यहां जानें अपने शहर का ताजा रेट

Madhya Pradesh-Chhattisgarh Petrol-Diesel Price: मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में ईंधन के दाम में बदलाव हुए हैं. दरअसल, शनिवार को छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल के रेट में बढ़ोतरी हुई है, जबकि मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट दर्ज की गई है.

Petrol-Diesel Price: मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, यहां जानें अपने शहर का ताजा रेट
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी.

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) और छत्तीसगढ़ ( Chhattisgarh) में पेट्रोल-डीजल (etrol Diesel Price) के दाम जारी हो गए हैं. ताजा अपडेट के मुताबिक, शनिवार, 17 फरवरी को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ईंधन के दाम में बदलाव हुए हैं. आज मध्य प्रदेश में पेट्रोल के दाम में 0.02 पैसे और डीजल के दाम में 0.01 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल के रेट में 0.03 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. 

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जारी

अगर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की बात करें तो यहां आज पेट्रोल 109.69 रुपये प्रति लीटर पर ट्रेड कर रहा है, जबकि डीजल 94.87 रुपये प्रति लीटर से बिक रहा है. वहीं शुक्रवार को प्रदेश में पेट्रोल 109.71 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.88 रुपये प्रति लीटर कारोबार कर रहा था. इधर, छत्तीसगढ़ में भी फ्यूल के दाम में बदलाव हुए हैं. यहां आज पेट्रोल 103.75 रुपये प्रति लीटर पर कारोबार कर रहा है, जबकि डीजल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है. अगर बीते दिन यानी 16 फरवरी की बात करें तो प्रदेश में पेट्रोल 103.76 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.73 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा था. 

मध्य प्रदेश की राजधानी समेत इन शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

भोपाल में पेट्रोल 108.65 रुपये और डीजल 93.90 रुपये प्रति लीटर है.

अशोकनगर में पेट्रोल 108.71 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.94 रुपये प्रति लीटर है.

छिंदवाड़ा में पेट्रोल 110.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.54 रुपये प्रति लीटर है.

ग्वालियर में पेट्रोल 108.58 रुपये और डीजल 93.84 रुपये प्रति लीटर है.

इंदौर में पेट्रोल 108.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.95 रुपये प्रति लीटर है.

खंडवा में पेट्रोल 110.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.83 रुपये प्रति लीटर है.

दमोह में पेट्रोल 109.62 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.79 रुपये प्रति लीटर है.

कटनी में पेट्रोल 110.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.35 रुपये प्रति लीटर है.

जबलपुर में पेट्रोल 108.68 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.96 रुपये प्रति लीटर है.

छत्तीसगढ़ में फ्यूल के ताजा रेट

रायपुर में पेट्रोल 102.45 रुपये और डीजल 95.44 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

रायगढ़ में पेट्रोल 103.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.41 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

महासमुन्द में पेट्रोल 103.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.11 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

बीजापुर में पेट्रोल 106.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.77 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

कांकेर में पेट्रोल 103.92 रुपये और डीजल 96.89 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

दुर्ग में पेट्रोल 102.71 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.69 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

जशपुर में पेट्रोल 104.02 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.98 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

कोरबा में पेट्रोल 102.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.14 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

ये भी पढ़े: प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब न्योता भोजन, ऐसे साकार होगा 'सबका प्रयास'

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com