इंस्टा पर प्यार, सेप्टिक टैंक में लाश: भोपाल में प्रेमी ने पत्नी के साथ मिल प्रेमिका को मार डाला

Bhopal News: समीर के मोहम्मद शकील ने बताया कि कमला नगर क्षेत्र में एक खाली ग्राउंड है. जहां शाम को कुछ बच्चे खेल रहे थे, कुछ बच्चों को वॉटर टैंक के पास से गंदी बदबू का एहसास हुआ.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Bhopal News

Bhopal Septic Tank Dead Body: भोपाल के निशातपुरा इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां गुरुवार को एक खाली प्लॉट के सेप्टिक टैंक में महिला की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने 24 घंटे के अंदर केस को सॉल्व करने का दावा करते हुए बताया कि मृतका की पहचान महाराष्ट्र की रहने वाली 33 साल की अशरफी उर्फ सिया के रूप में हुई है. शुरुआती जांच में पता चला है कि सिया की हत्या उसके शादीशुदा प्रेमी समीर ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर की और फिर लाश को ठिकाने लगा दिया.उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए समीर ने एक बक्से में उसकी बॉडी को रखकर घर के पास स्थित सेप्टिक टैंक में डाल दिया.

इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी का खौफनाक अंत

सिया और समीर की मुलाकात करीब एक साल पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई थी. दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और फिर बातचीत करते-करते प्यार हो गया. समीर के प्यार में फंस कर सिया महाराष्ट्र के गोंदिया से भोपाल आ गई. वह भोपाल के कमला नगर इलाके में समीर के साथ उसके घर में रहने लगी. उसे लगा था कि वह यहां एक नई जिंदगी शुरू करेगी, लेकिन उसे नहीं पता था कि यह फैसला उसकी जान ले लेगा. 

Bhoapl Love Story Murder Case

पहले से शादीशुदा था प्रेमी, घर में शुरू हुआ क्लेश

जांच में पता चला है कि समीर पहले से ही शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता भी था. सिया जब उसके घर रहने आई, तो समीर की पहली पत्नी और सिया के बीच आए दिन झगड़े होने लगे. समीर ने सिया से कई बातें छुपाई थीं और वह अपनी पत्नी व प्रेमिका के बीच के रोज के विवादों से तंग आ चुका था. इसी क्लेश को खत्म करने के लिए समीर ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर सिया को रास्ते से हटाने की साजिश रची.

गला घोंटकर हत्या और टैंक में फेंकी लाश

साजिश के तहत 9 फरवरी को समीर ने सिया का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. साक्ष्य छुपाने के लिए उसने सिया के शव को एक टीन के बक्से में बंद किया और घर के पास एक खाली प्लॉट में बने सेप्टिक टैंक में फेंक दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद से ही समीर और उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ फरार हैं. पुलिस को आशंका है कि इस कत्ल में परिवार के कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं. 

Advertisement

बदबू और हाथ के टैटू ने खोले राज

इस वारदात का खुलासा तब हुआ जब गुरुवार शाम को खाली प्लॉट में खेल रहे बच्चों को टैंक के पास से तेज बदबू आई. स्थानीय रहवासियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने जब टैंक की तलाशी ली, तो अंदर से सिया की सड़ी-गली लाश बरामद हुई. लाश तीन-चार दिन पुरानी होने के कारण काफी खराब हो चुकी थी. पुलिस ने सिया की पहचान उसके हाथ पर बने एक टैटू और उस पर लिखी जन्मतिथि (26 मई 1992) से की.

उलझी हुई थी सिया की जिंदगी

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सिया की निजी जिंदगी भी काफी उलझी हुई थी. वह महाराष्ट्र और राजस्थान में पहले भी तीन अलग-अलग लोगों से शादी कर चुकी थी. पड़ोसियों का कहना है कि समीर के घर में अक्सर झगड़े होते थे और सिया के अपने ससुराल वालों से भी संबंध अच्छे नहीं थे. फिलहाल पुलिस आरोपी समीर और उसकी पत्नी की तलाश में जुटी है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: MP News: उमंग सिंघार ने 16 फरवरी को बुलाई कांग्रेस विधायक दल की बैठक, बजट सत्र से पहले विपक्ष बनाएगी रणनीति