कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और SIR (संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण) में फर्जी आपत्तियों पर जमकर नाराजगी जताई. उन्होंने आरोप लगाया कि अल्पसंख्यक इलाकों में फर्जी फॉर्म भरवाकर मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं. कलेक्टर को चेतावनी दी - समय रहते नाम चेक कर लें वरना अदालत का रुख करेंगे!