बेमेतरा में घर तोड़कर बनाया जा रहा पार्क तो ग्रामीणों ने दे दी आंदोलन की चेतावनी!

  • 2:00
  • प्रकाशित: दिसम्बर 29, 2023
Chhattisgarh: बेमेतरा (Bemetara) के चंदनु (Chandanu) गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने कलेक्टरेट (Collectorate) पहुंचकर निर्माणाधीन फूड पार्क (Food Park) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है. ग्रामीणों का कहना है कि फूड पार्क के निर्माण के चलते उनके 40 साल पुराने घरों को तोड़ा जा रहा है. ग्रामीणों की मांग है कि उन्हें आबादी पट्टा दिया जाए. साथ ही कहा अगर उनके मकानों को तोड़ा जाएगा तो वो उग्र प्रदर्शन करेंगे.

संबंधित वीडियो