Ladli Behna Yojana Vijay Shah: मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर तब बवाल खड़ा हो गया, जब कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने लाड़ली बहना योजना को लेकर एक विवादित बयान दे दिया. दरअसल रतलाम में एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री शाह ने कहा कि अगर सरकार करोड़ों रुपये दे रही है, तो लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री का सम्मान करने के लिए आना चाहिए और जो नहीं आएंगी, उनकी जांच पेंडिंग कर दी जाएगी. इस बयान ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या सरकारी योजनाएं आपका हक हैं या सत्ता के समर्थन के बदले शर्त. कांग्रेस ने इसे संविधान के खिलाफ बताया है, जबकि मंत्रीजी ने हमेशा की तरह अपनी गलती मानने के बजाय मीडिया पर दोष मढ़ दिया है. #vijayshah #ladlibahanayojna #madhyapradeshnews #latestnews #mppolitics