Vedanta Power Plant Accident: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है. बॉयलर फटने की इस घटना में अब तक 10 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 23 मजदूर घायल हैं. जिसमें से 6 की हालत गंभीर है. हादसे पर प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक ने गहरा दुख जताया है. वहीं, प्रशासन ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं.