नीना गुप्ता बहुत ही जल्द अपनी फिल्म वध 2 के साथ थियेटर्स में आ रही हैं. इस फिल्म को डायरेक्ट किया है जसपाल सिंधू ने और नीना गुप्ता के साथ संजय मिश्रा लीड रोल में हैं. नीना और संजय ने इससे पहले 2022 में वध में काम किया था. वध 2 उसी सीरीज की अगली फिल्म है. इसमें कलाकार भले ही नए हैं लेकिन कहानी, सस्पेंस और थ्रिल एकदम नया. हाल में एनडीटीवी ने वध 2 की स्टारकास्ट से एक खास बातचीत की. इसमें उन्होंने वध 2 को एक सस्पेंस थ्रिलर से ज्यादा एक लव स्टोरी बताया. हां ट्रेलर देखकर आप कनफ्यूज होंगे लेकिन जिस तरह संजय मिश्रा अपने और नीना गुप्ता के किरदार की दोस्ती और केमिस्ट्री को समझाते हैं यह उनके बीच के एक अनकहे रिश्ते को दिखाताय है. #vadh2 #neenagupta #sanjaymishra #panchayat5 #bollywoodnews #suspensethriller #ndtv #vadh2interview #upcomingmovies #moviereview #thriller #panchayatwebseries