मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में लंबे समय से अटकी निगम-मंडलों (Nigam Mandal), प्राधिकरणों और आयोगों की नियुक्तियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के ताजा बयान ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष की दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि नामों पर अंतिम मुहर लग चुकी है.