Strait of Hormuz Crisis: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान-अमेरिका के बीच जारी टकराव के बीच रायपुर का एक युवक तीन महीने तक मौत के साये में समुद्र के बीच फंसा रहा. राजधानी रायपुर निवासी और मर्चेंट नेवी कर्मचारी रुद्रांश चौबे हाल ही में सुरक्षित वापस लौटे हैं. रुद्रांश ने बताया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उनका जहाज लंबे समय तक फंसा रहा और इस दौरान जहाज के ऊपर से मिसाइलें और ड्रोन गुजरते रहते थे. हर पल डर बना रहता था कि कब हमला हो जाए. उन्होंने बताया कि समुद्र के बीच गुजारे गए ये तीन महीने जिंदगी के सबसे भयावह दिन थे. हालांकि अब वे सुरक्षित बाहर निकल आए हैं, लेकिन जिस जहाज से यूरिया लाया जा रहा था, वह अब भी होर्मुज क्षेत्र में फंसा हुआ है. #straitofhormuz #iranusconflict #raipurnews #merchantnavy #breakingnews #middleeastcrisis #iran #usa