केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) विधानसभा का चुनाव (Assembly Election 2023) लड़ेंगे या नहीं इस पर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है. ज्योतिरादित्य सिंधिया के ऑफिस की तरफ से अब इन खबरों पर रिएक्शन आया है. सिंधिया के ऑफिस ने चुनाव ना लड़ने की खबरों को गलत बताया है. दरअसल भोपाल में हुई बीजेपी (BJP) की टिकट चयन समिति की बैठक के बाद ये खबर आई थी कि सिंधिया ने विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. लेकिन अब एक बार फिर से सिंधिया के चुनाव लड़ने की चर्चा शुरु हो गई है. #jyotiradityascindia #mpelection2023 #bjpvscongress