Madhya Pradesh Superstition Crime: जादू‑टोने के शक ने एक बार फिर सिंगरौली का माहौल दहला दिया. मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र के अन्तरवां गांव में 55 वर्षीय एक अधेड़ ने टांगी (कुल्हाड़ी जैसा हथियार) और तीर‑धनुष लेकर लोगों को खुलेआम धमकाया. अधेड़ ने लोगों को मारने की धमकी भी दी. गनीमत रही कि पुलिस समय पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. #singrauli #madhyapradesh #crimenews #superstition #witchcraft #breakingnews #policeaction #mpnews #andhvishwas