Singrauli News:महिला से फीते बंधवाने पर सीएम मोहन ने दिए SDM को हटाने के निर्देश

  • 1:12
  • प्रकाशित: जनवरी 25, 2024

मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh) के सिंगरौली (Singrauli) जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसमें एक महिला एक SDM का जूता बांधती नजर आ रही है. बताया जा रहा है कि SDM ने महिला को जूता बांधने के लिए कहा था. महिला ने अपनी नौकरी बचाने के लिए अधिकारी के जूते बांधने लग गई. यह वीडियो अब इंटरनेट पर खूब ट्रेंड हो रहा है. हालांकि, वीडियो 3 दिनों पुराना बताया जा रहा है. इधर, CM मोहन यादव के संज्ञान में जैसे ही ये मामला आया, तो उन्होंने अफसर को हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं.

संबंधित वीडियो