Singrauli Murder Case: अंधविश्वास में बना 'जल्लाद', पत्नी के गर्भपात का बदला लेने के लिए किया कत्ल!

  • 29:53
  • प्रकाशित: मार्च 21, 2026

Singrauli Murder Case: सिंगरौली जिले के लोहरा गांव से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे मध्यप्रदेश को दहला दिया है। एक 21 साल का युवक, जिसके घर जल्द ही नन्हीं किलकारियां गूंजने वाली थीं, वो अचानक एक 'सनकी किलर' कैसे बन गया? जब उसकी पत्नी का गर्भपात (Miscarriage) हुआ, तो उस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लेकिन दुख के उस क्षण में विवेक खोकर उसने अंधविश्वास का दामन थाम लिया। उसे लगा कि उसकी खुशियों को किसी की 'नजर' लग गई है या किसी ने 'जादू-टोना' किया है। बदले की आग और तंत्र-मंत्र के चक्कर में उसने एक खौफनाक साजिश रची और दो मासूम जिंदगियों को मौत के घाट उतार दिया। क्या था वो पूरा घटनाक्रम? कैसे पुलिस ने इस सनकी कातिल के चेहरे से नकाब हटाया? देखिए NDTV मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के खास शो 'क्रिमिनल' में अस्मिता दुबे के साथ सिंगरौली की ये सनसनीखेज रिपोर्ट। #SingrauliCrime #MadhyaPradeshNews #SuperstitionKills #CriminalNDTV #CrimeStories #SingrauliMurder #BlackMagicTragedy #JusticeForInnocents #AsmitaDubey #NDTVMPC #TrueCrimeIndia #BlindFaith #CrimeReport #LohraVillage #SuperstitionInIndia

संबंधित वीडियो