Satna News: Brain Tumor Surgery के बाद पेट पर चीरा! जिंदा को मुर्दा बताया

  • 4:17
  • प्रकाशित: अप्रैल 03, 2026

Satna Hospital Controversy: मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक निजी अस्पताल में ब्रेन ट्यूमर ऑपरेशन के बाद उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब मरीज महिला के पेट पर भी चीरा मिलने का दावा सामने आया. इस बात से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए. मामला सतना के प्रियंवदा बिरला हॉस्पिटल का है, जहां परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला को जीवित रहते मृत घोषित कर दिया गया और ऑपरेशन के दौरान उसके अन्य अंगों से छेड़छाड़ की गई. विवाद बढ़ने पर कांग्रेस नेता के नेतृत्व में अस्पताल परिसर में धरना भी दिया गया. #SatnaNews #HospitalControversy #MedicalNegligence #MPNews #BreakingNews #HealthNews #ViralNews #topnews

संबंधित वीडियो