Sadhu Beaten in Bhind: मध्य प्रदेश के भिंड जिले से भावनाओं को आहत करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है. दरअसल, शहर के बाईपास क्षेत्र में निरंजन वाटिका के पास भिक्षा मांग रहे दो साधुओं के साथ कुछ युवकों की ओर से सरेआम मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है. #bhindnews #mpcrimenews #sadhuattack #viralvideo #bhindpolice #breakingnews #crimeupdate #madhyapradesh #hinduism