बॉलीवुड के कपूर परिवार में वैसे एक से एक धुरंधर एक्टर्स हैं. जिनमें पृथ्वीराज कपूर (Prithviraj Kapoor) से लेकर करीना कपूर (Kareena Kapoor) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का नाम शामिल है. बता दें, कपूर परिवार ने बॉलीवुड को एक से एक बड़ी फिल्में दी हैं. आज के समय कपूर परिवार अपने संस्कार और फिल्मों में किए गए शानदार अभिनय को लेकर जाना जाता है. हाल ही में फिल्म दादी की शादी (Dadi Ki Shaadi) रिलीज हुई है. जिसमें एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) के साथ उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है. इस मौके पर रिद्धिमा ने NDTV से बात की और अपना एक्सपीरियंस शेयर किया.