मेघालय के चर्चित हनीमून मर्डर केस में एक बार फिर कानूनी हलचल तेज हो गई है. राज्य सरकार ने मामले की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को निचली अदालत से मिली जमानत के खिलाफ मेघालय हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. सरकार ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर निचली अदालत के उस आदेश को रद्द करने की मांग की है, जिसमें यह कहते हुए जमानत दी गई थी कि आरोपी को गिरफ्तारी के आधार नहीं बताए गए थे. हाईकोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए सोनम रघुवंशी को नोटिस जारी कर दिया है.