Petrol Pump Fire: राजगढ़ में आग का गोला बना पेट्रोल पंप, 13 लोग झुलसे, फ्यूल टैंकर समेत 15 बाइक जलीं

Pachore Petrol Pump Fire: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर शहर में सोमवार देर रात एक पेट्रोल पंप पर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. इस आग की चपेट में आने से 13 लोग झुलस गए, जिसमें महिलाएं भी शामिल है. जबकि फ्यूल से भरा टैंकर और करीब 15 मोटरसाइकल जलकर खाक हो गईं. हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत शाजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया. वहीं बलराम नामक के एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर होने पर उसे इंदौर रेफर कर दिया गया. 

संबंधित वीडियो