Bhopal Peoples University Bomb Threat: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) स्थित पीपुल्स यूनिवर्सिटी (Peoples University Bomb Threat) में गुरुवार सुबह ई‑मेल के जरिए बम धमाके (Bomb Threat) की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. मेल में दावा किया गया कि कैंपस में साइनाइड युक्त बम (Cyanide Poison Bomb) रखे गए हैं, जिनमें से कुछ दोपहर 12:15 बजे ब्लास्ट (Bomb Blast) करेंगे. जानकारी मिलते ही प्रशासन ने यूनिवर्सिटी को खाली करवा दिया और पुलिस ने कैंपस को घेरकर तलाशी शुरू कर दी.