Ayush Tiwari Jabalpur:"सर,परीक्षा के दौरान बहुत तनाव होता है, हम क्या करें?" जबलपुर के छात्र आयुष तिवारी ने जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह सीधा सवाल पूछा, तो पीएम ने भी आत्मीय अंदाज में इसका जवाब दिया. दरअसल, आयुष तिवारी वो भाग्यशाली छात्र हैं, जिन्होंने 'परीक्षा पर चर्चा' कार्यक्रम में पूरे मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया. 11वीं कक्षा के विज्ञान के छात्र आयुष का चयन एक लंबी ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद हुआ और वे प्रदेश से चुने गए इकलौते छात्र रहे.