Naxalism In Chhattisgarh: गृह मंत्री अमित शाह द्वारा नक्सलवाद के खात्मे को लेकर दिए गए अल्टीमेटम 31 मार्च 2026 की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे छत्तीसगढ़ में नक्सली संगठन सिमटते नजर आ रहे हैं. लगातार पुलिस और सुरक्षा बलों को नक्सलियों के खिलाफ रणनीतिक मोर्चे पर बड़ी सफलताएं मिल रही हैं.