Narsinghpur Murder Case: मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। खेत में पानी को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। स्टेशनगंज थाना क्षेत्र के डूंडी-पिडराई गांव में एक भतीजे ने अपने सगे चाचा को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है।