Narmadapuram Accident: नर्मदापुरम जिले में देर रात बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया. पथरोटा की बड़ी नहर में देर रात करीब 1 बजे केसला से आ रही कार रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी. हादसे में कार में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही इटारसी और पथरोटा पुलिस मौके पर पहुंची. नर्मदापुरम से एसडीआरएफ की टीम बुलाकर करीब ढाई घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. स्थानीय लोगों और जेसीबी की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला गया. कार अंदर तीनों युवक मृत अवस्था में मिले. शनिवार सुबह शवों को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. #narmadapuram #roadaccident #mpnews #breakingnews #sdrf #rescueoperation #caraccident