Pritam Lodhi controversy: मध्यप्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में उस समय हलचल तेज हो गई जब भारतीय पुलिस सेवा संघ, मध्यप्रदेश ने बीजेपी विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बयान पर कड़ा विरोध दर्ज कराया. संघ ने शिवपुरी जिले के करैरा एसडीओपी डॉ. आयुष जाखड़ के खिलाफ कथित अभद्र और धमकी भरी टिप्पणी को गंभीर बताया है. संगठन ने साफ कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा इस तरह की भाषा लोकतांत्रिक व्यवस्था और प्रशासनिक गरिमा के खिलाफ है. प्रेस नोट जारी कर विधायक के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की गई है. इस घटनाक्रम ने सत्ता, प्रशासन और जवाबदेही पर नई बहस छेड़ दी है. #MPNews #PritamLodhi #IPSAssociation #Shivpuri #BreakingNews #PoliticalNews #MadhyaPradesh #LawAndOrder #LatestNews