MP-Chhattisgarh Weather Update: भीषण गर्मी का सितम, कई जगह रेड अलर्ट, स्कूल बंद | Heat Wave Alert

  • 23:58
  • प्रकाशित: अप्रैल 26, 2026

MP-Chhattisgarh Weather Update: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और लू (Heatwave) का कहर लगातार जारी है। एमपी के 22 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है, जहाँ ग्वालियर, भिंड और दतिया समेत कई शहरों में पारा 44°C के पार पहुँच गया है। गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भोपाल जिला प्रशासन ने कक्षा 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी घोषित कर दी है। वहीं छत्तीसगढ़ में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राजनांदगांव में तापमान 45°C के पार पहुँच गया है, जबकि रायपुर में पारा 44.6°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में 'रेड अलर्ट' जारी किया है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा है और लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। #Heatwave #MadhyaPradesh #Chhattisgarh #WeatherUpdate #MPNews #CGNews #Summer2026 #HeatAlert #BhopalNews #RaipurNews #ExtremeHeat #ClimateChange #SchoolHoliday #weatherreport

संबंधित वीडियो