Cabinet Decisions: मध्यप्रदेश मंत्रि‑परिषद की बैठक में मंगलवार हुई. सीएम मोहन यादव की अध्यक्ष्ता में हुई इस मीटिंग में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. गेहूं और उड़द किसानों को बोनस, कर्मचारियों‑पेंशनर्स के लिए 3% महंगाई भत्ता, पचमढ़ी को ग्रीन डेस्टिनेशन का दर्जा, विभिन्न विभागों की योजनाओं की निरंतरता और गुड गवर्नेंस के लिए नई इंटर्नशिप योजना जैसे फैसलों पर कैबिनेट ने मुहर लगाई. मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में ESIC अस्पतालों के स्टाफ की उपलब्धता के लिए भी राज्य सरकार ने स्वीकृति प्रदान की. #MohanYadav #MPCabinet #MPNews #FarmersBonus #DearnessAllowance #Pachmarhi #GovernmentDecisions #BreakingNews #TopNews