मध्यप्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में घूमने जाने वाले पर्यटकों के लिए मोबाइल फोन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. यह फैसला आज मंगलवार 16 दिसंबर से सतपुड़ा, पेंच, कान्हा, बांधवगढ़, पन्ना सहित प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व में लागू होगा. जंगल सफारी पर जाने से पहले पर्यटकों को अपने मोबाइल या तो गेट पर जमा कराना होगा या फिर जिप्सी में मौजूद गाइड के पास रखना अनिवार्य होगा. #MPTigerReserve #TigerReserveNews #MobileBan #WildlifeNews #MPNews #MadhyaPradeshNews #ForestDepartment #JungleSafari #BreakingNews #EnvironmentNews #LatestNews #TodayNews #IndianWildlife