Maihar News: Congress Putla Dahan में Traffic Incharge झुलसे, दंगा भड़काने का केस दर्ज

  • 2:14
  • प्रकाशित: फ़रवरी 20, 2026

Maihar Congress Putla Dahan: मैहर शहर में शुक्रवार सुबह कांग्रेस द्वारा आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया. अलाउद्दीन चौराहे पर प्रदर्शन के बीच आग अचानक तेज़ हो गई और मौके पर तैनात यातायात प्रभारी विक्रम पाठक झुलस गए. उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल मैहर ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है. कांग्रेस ने यह विरोध भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय द्वारा कांग्रेस नेता उमंग सिंह को लेकर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में आयोजित किया था. कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष धर्मेश भाई, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे. जैसे ही पुतले में आग लगाई गई, लपटें अचानक तेज हो गईं और कुछ समय के लिए स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई. #MaiharNews #CongressProtest #KailashVijayvargiya #MaiharPolice #MPNews #AccidentVideo #PoliticalDrama #BreakingNews #PoliceOfficerInjured

संबंधित वीडियो