Madhya Pradesh के MLA Pradeep Patel एक महीने से गायब! मूसा गैंग से खतरा या राजनीतिक ड्रामा?

  • 16:14
  • प्रकाशित: फ़रवरी 12, 2026

Missing BJP MLA MP:मध्य प्रदेश के मऊगंज में इन दिनों एक अजीब सा सन्नाटा और डर पसरा हुआ है. डर इस बात का कि क्षेत्र के रसूखदार बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल पिछले एक महीने से सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आए हैं. न तो वे किसी सरकारी कार्यक्रम में दिख रहे हैं, न अपने विधानसभा क्षेत्र में और न ही फोन पर उपलब्ध हैं. इस रहस्यमयी खामोशी के बीच विधायक का एक वीडियो सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया है. वीडियो में विधायक अपने परिवार को सख्त हिदायत दे रहे हैं कि घर से बाहर मत निकलना, दरवाजा मत खोलना और जो भी सामान चाहिए उसे ऑनलाइन मंगाना. उनका दावा है कि उनकी जान को गंभीर खतरा है.NDTV की टीम ने इस मुद्दे पर पड़ताल की तो “गायब विधायक” की कहानी और भी रहस्यमयी हो गई. 

संबंधित वीडियो